Devendra Fadnavis On ‘Slapgate’: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर सियासत गरमाई हुई है, जब से MNS के कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार को थप्पड़ मारे हैं, यह विवाद और ज्यादा बढ़ चुका है। अब इस वायरल वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक चेतावनी दी है।

थप्पड़ वीडियो क्या बोले फडणवीस?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोर देकर बोला है कि मराठी के नाम पर गुंडागर्दी की इजाजत नहीं दी जा सकती। उस मामले को लेकर सीएम कहते हैं कि तुरंत ही एक एफआईआर दर्ज की गई थी। हम ऐसे किसी भी शख्स को माफ नहीं करने वाले हैं जो भाषा के नाम पर गुंडागर्दी करेंगे। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। सभी को अपनी भाषा में गौरव देखना चाहिए, लेकिन इसके नाम पर गुंडागर्दी नहीं की जा सकती।

राज ठाकरे की पार्टी को निशाने पर लिया

फडणवीस ने राज ठाकरे की पार्टी पर भी निशाना साधते हुए बोला है कि उन्हें लगता है वे असली मराठी हैं, लेकिन ऐसा सोचना सही नहीं है। हम भी मराठी हैं और मराठी लोग भी हमें अपना समर्थन देते हैं और मजबूती से हमारे साथ खड़े हैं।

ट्रंप का डासिंग वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया

सीएम की तरफ से इस बात पर चिंता जाहिर की गई है कि कई मराठी बोलने वाले लोग महाराष्ट्र के बाहर भी अपना बिजनेस कर रहे हैं, अगर इस प्रकार की गुंडागर्दी को इजाजत दी जाएगी तो उन लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।

मराठी भाषा को लेकर क्या विवाद?

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार को एक बड़ा झटका भी लगा है। पहले एक आदेश में कहा गया था कि बच्चों को स्कूल में हिंदी भाषा भी पढ़ाई जाएगी, इसे तीसरी भाषा का दर्जा दिया गया था। लेकिन लगातार विरोध के बाद और मराठी अस्मिता के मुद्दे की वजह से सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े। महाराष्ट्र में हिंदी तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी या नहीं इसका फैसला अब एक कमेटी करेगी।

ये भी पढ़ें- राबड़ी देवी के लिए लालू यादव कैसे बन गए ‘साहेब’