Yamuna Expressway Toll Rates: ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट्स बढ़ा दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि युमना प्राधिकरण ने गुरुवार को एक मीटिंग में एक अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट्स में चार फीसदी इजाफा करने का फैसला किया है। इससे पहले मार्च 2022 में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट्स बढ़ाए गए थे।
यमुना एक्सप्रेस-वे टोल: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक अभी तक कार पर 270 रुपये टोल लगता था, जो अब बढ़ाकर 295 कर दिया गया है। बात अगर बस के टोल की करें तो इसे 895 रुपये से बढ़ाकर 935 रुपये कर दिया गया है। ओवर साइट वाहनों पर 1760 रुपये टोल लगता था, जो अब 1835 रुपये कर दिया गया है।