आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब में पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के लिए पंजाब दौरे पर हैं। रविवार को अमृतसर में उन्हें महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कांग्रेस की महिला विंग ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। केजरीवाल आज ही पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने अमृतसर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी महिलाएं केजरीवाल से पंजाब में आप नेताओं द्वारा किये गये कथित सेक्स स्कैंडल पर जवाब मांग रही थी। वहीं केजरीवाल के विरोध की आशंका को देखते हुए सुरक्षाकर्मी पहले से ही सतर्क थे। उन्हें सुरक्षित तरीके से अपने घेरे में लेकर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया। इससे पहले 8 सितंबर को भी लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया था। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता केजरीवाल से पार्टी में हुए कथित सेक्स स्कैंडल पर जवाब मांग रही थी।
गौरतलब है कि दिल्ली के आप विधायक कर्नल देवेन्द्र शेरावत ने पंजाब में कुछ आप नेताओं पर टिकट के बदले सेक्स का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी इस मामले में बैकफुट पर है। कुछ दिन पहले चण्डीगढ़ में भी आप के कुछ नेताओं ने संगरूर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक पर नौकरानी का शोषण करने का आरोप एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया था। इन दोनों मामलों को लेकर दिल्ली से लेकर पंजाब तक आप का विरोध किया जा रहा है।
अभी हाल ही में दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरूवार (22 सितंबर) को अपनी एक रैली के दौरान केजरीवाल के लिए अपशब्द कहे थे। रैली में बिधूड़ी ने केजरीवाल को अपनी जुबान पर ना टिकने वाला बताया। इसके लिए उन्होंने केजरीवाल की 49 दिन की सरकार पर भी निशाना साधा। बिधूड़ी ने केजरीवाल के बच्चों के लिए भी अपशब्द कहे। बिधूड़ी ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि वह पार्टी में भ्रष्ट नेताओं को नहीं रखेंगे लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया।
Amritsar (Punjab): Women wing of Congress protest against Arvind Kejriwal, black flag shown to him over his visit. pic.twitter.com/AkTOnmdKB6
— ANI (@ANI) September 25, 2016

