कर्नाटक के देवनागिरी जिले में एक महिला ने बैंक मैनेजर की जमकर पिटाई की है। इस घटना का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने लोन पास करने के लिए महिला से संबंध बनाने की मांग की थी। बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान देवईय्या के रूप में हुई है, जो डीएचएफएल लोन एजेंसी के लिए काम करता था। वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि महिला एक बैंक मैनेजर को खिंच कर घर से बाहर लाती आती है। सभी के सामने उसकी चप्पल और डंडे से पिटाई करती है। घटना देवनगिरी शहर के निजालिन्गप्पा एक्सटेंशन की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बैंक मैनेजर के बुलावे के बाद महिला लोन पास करवाने के लिए वहां गई थी। लेकिन यहां मैनेजर द्वारा संबंध बनाने के प्रस्ताव के बाद वह गुस्से में आ गई। महिला ने बैंक मैनेजर को खिंचकर उसके घर से निकाला और पिटाई शुरू कर दी।
वीडियो में दिख रही महिला ने आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर ने दो लाख रुपये के लोन पास करने के लिए संबंध बनाने की मांग की। जब महिला ने मैनेजर की पिटाई करनी शुरू की, तब उसने आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। हालांकि, पिटाई के दौरान मैनेजर वीडियो में कुछ भी बोलता नहीं दिख रहा है। इसके बाद महिला ने आरोपी मैनेजर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सही तो है। ऐसे ही कूटना था। ये मी टू एजेंडा चला कर क्या तीर मारना। जो गलत बाले या करे, उसे वहीं कूटना, बात खत्म। बाद में क्या बैठ रोना। उसने ऐसा किया, वैसा किया, अरे तुमने होने कैसे दिया? और बुला लो दो चार को। मैनेजर की खैर नहीं।”
Sahi to hai aise hee kootna tha ye #MeTooIndia agenda chala kar kya teer marna Jo galat bole kare usse wahi kooto baat khatm ..baad mein kya baith kar Rona usne aisa kiya waisa kiya arre tumne hone kaise diya…aur bula lo do char ko manager ki khairr nahi
— Sweta Srivastava (@swetasamadhiya) October 16, 2018
एक अन्य यूजर ने लिखा, “सेक्सुअल हैरासमेंट का यही जवाब है, न कि मी टू करना। महिला, जिसने ऐसा किया उसे दुर्गा जैसा अनुभव हो रहा होगा।”
Answer for sexual harassment is this ……not posting with #MeToo .. women who have pride will act like Durga .. not crib on SM.
— pradeep.dr (@pradeepdr3) October 16, 2018
मी टू वालों के लिए सबक। 10-15 साल का इंतजार क्यों किया। जवाब ऐसे दिया जाता है। इस महिला को सलाम। मी टू वालों के लिए मेरे मन में कोई सम्मान नहीं है।”
#MeToo walon ke liye sabak. 10-15 saal ka intezar kyun kiya. Jawab aise diya jata hai. Iss mahila ko salam. MeToo walon ke liye mere man me koi samman nahi.
— YOGESH JOSHI (@ykjoshi) October 16, 2018
हाहाहा.. लाजवाब… धो डाला .. अगर ये वाकई में दोषी है तो अच्छी सजा मिली है..
— Mahima Pandey (@MahimaPandey6) October 16, 2018