दिल्ली के बुराड़ी के संतनगर में एक 21 साल की एक लड़की को बेरहमी से मारने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की को चाकू से गोद दिया। कथित तौर पर उस पर 27-28 बार चाकू से हमला किया गया। घायल महिला को सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है।
महिला के भाई ने एएनआई को बताया कि आरोपी काफी समय से बहन को परेशान कर रहा था, वो रोहिणी में रहता है। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसका नाम आदित्य मलिक है। 6 महीने पहले भी हमने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मामला सैटल हो गया था।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया था। 32 साल की एक महिला पर एक शख्स ने पीछा करके हमला कर दिया। घायल होने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में संजय नाम के एक शख्स ने लक्ष्मी नाम की एक महिला पर 10 बार चाकुओं से हमला किया। यह घटना उस समय हुई जब महिला काम से वापस घर लौट रही थी। आरोपी ने उसका रास्ता रोका और बात करने की कोशिश की। महिला के पति ने बताया कि जब उसने (महिला) बात करने से मना कर दिया तो आरोपी ने चाकी निकाला और पेट पर कई बार वार किया। पुलिस ने बताया कि महिला पर वार करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी वार किया। दोनों को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था और बाद में इलाज के दौरान आरोपी संजय की भी मौत हो गई। डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि संजय को एक साल पहले भी उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसे बाद में जमानत मिल गई थी। परिवारवालों का दावा है कि संजय सालों से लक्ष्मी का पीछा कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।
(Courtesy: Update News Network)
https://www.youtube.com/watch?v=0-HvIGr1Glg
Aditya Malik is his name, 6 months back we had registered teh compalin & matter was settled, until now: Brother of the stabbed girl pic.twitter.com/brwEVJyJYm
— ANI (@ANI) September 20, 2016
21-year-old woman succumbs to stab wounds, was allegedly stabbed 27-28 times by a stalker in Burari, Delhi this morning.
— ANI (@ANI) September 20, 2016