सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला अपने पति को कंधे पर बैठाकर ले जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने की वजह है कि महिला को अपने पति को कंधे पर सजा के रूप में बैठाना पड़ रहा है। बता दें कि ये वीडियो मध्य प्रदेश का है।
कहां का है वीडियो: दरअसल वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के झाबुआ का है। बताया जा रहा है कि महिला का अफेयर किसी और जाति के शख्स से था। जिसके चलते उसे ग्रामीणों ने यह सजा दी है। दूसरी जाति के पुरुष के साथ अफेयर करने के चलते महिला को उसको पति को कंधे पर बैठाकर ले जाने को मजबूर किया गया है।
Vineet Jain, SP Jhabua: Some people in a group disrespected a woman in Devigarh, Jhabua. A case has been registered against all of them and 2 people have been arrested so far. (12.4.19) pic.twitter.com/OadCHnt92S
— ANI (@ANI) April 13, 2019
क्या है पूरा मामला: जानकारी के मुताबिक महिला ने किसी अन्य जाति के शख्स के साथ शादी कर ली। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसको अपने पति को कंधे पर बैठाक घुमाने की सजा दी।
National Hindi News, 14 April 2019 LIVE Updates: एक क्लिक में पढ़ें हर बड़ी खबर
आसपास के लोग चिल्लाने लगते हैं: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के आसपास के लोग उसे अपने पति को कंधे पर बैठाकर ले जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वहीं महिला के थकने के बाद भी वहां मौजूद लोग उसे रुकने नहीं दे रहे हैं। महिला के रुकने की कोशिश करते देख आसपास के लोग हूटिंग करने लगते हैं। जिसके बाद महिला को फिर से चलना शुरू कर देना पड़ता है।
पुलिस का क्या है कहना: इस पूरे मामले पर झाबुआ एसपी विनीत जैन ने कहा- कुछ लोगों ने देवगढ़, झाबुआ में एक महिला के साथ काफी गलत व्यवहार किया है और उसका अपमान किया है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।