पश्चिम बंगाल में बाढ़ से मृतक संख्या आज 97 हो गयी, हालांकि बारिश नहीं होने या कम होने से जलस्तर गिरने के साथ साथ हालात में सुधार हो रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आज 12 और लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद कुल मृतक संख्या 97 पहुंच गयी है। पानी का स्तर कम होने से राहत शिविरों में कुछ लोगों ने अपने घर लौटना शुरू कर दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक, ‘‘करीब 4.19 लाख फंसे हुए लोगों को शरण देने के लिए 2719 राहत शिविर बनाये गये हैं। 592 चिकित्सा शिविर भी खोले गये हैं।’राज्य में बाढ़ से कुल 89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 1,26,594 घर तबाह हो गये।
पश्चिम बंगाल में बाढ़ से मृतक संख्या 97 पहुंची, हालात में सुधार
पश्चिम बंगाल में बाढ़ से मृतक संख्या आज 97 हो गयी, हालांकि बारिश नहीं होने या कम होने से जलस्तर गिरने के साथ साथ हालात में सुधार हो रहा है।
Written by भाषा

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा कोलकाता समाचार (Kolkata News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 06-08-2015 at 17:10 IST