प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तृणमूल कांग्रेस में सांसद मुनमुन सेन के रूप में एक समर्थक मिला। मुनमुन का मानना है कि ‘‘हमें उन्हें (मोदी को) एक मौका देना चाहिए।’’एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत के दौरान मुनमुन ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि हमें उन्हें (मोदी को) एक मौका देना चाहिए। उन्होंने सभी वोट हासिल करते हुए बहुत अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें एक मौका दिया जाना चाहिए।’’
मुनमुन ने कहा ‘‘उनकी अपनी पार्टी (भाजपा) उन्हें एक मौका नहीं दे रही है। देखते हैं कि वह पांच साल क्या करते हैं….इसके बाद हम उनके खिलाफ जा सकते हैं। असहिष्णुता के खिलाफ हो रहे विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘हमारे पास आज अधिक मीडिया, कैमरा और माइक्रोफोन हैं इसलिए चीजें आजकल अधिक सामने आ रही हैं।’’
उन्होंने कहा ‘‘लेकिन बताइये….क्या बाल विवाह हमेशा नहीं होते रहे। आज भी सती होती हैं। यह हमारे देश में होता रहा है। आज वे (प्रदर्शनकारी) साथ आ पाये हैं क्योंकि आज कंप्यूटर है, वेबसाइट हैं। आप (मीडिया) यहां हैं। उन्होंने कहा ‘‘विरोध करना कोई नया नहीं है।’’
लगातार ब्रेकिंग न्यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें
