Pune Rains, Mumbai- Delhi weather IMD News Updates NDRF: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश का कहर जारी है। इस कड़ी में मुंबई में एक बार फिर से बारिश लौट आई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पुणे जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने पुणे शहर के पुरनार, बारामती, भोर और हवेली तहसील के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा की है। वहीं बीती रात पुणे में भारी बारिश के चलते एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा सहाकार नगर में हुआ था।
वहीं देश राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग के मुताबिक दिन में बादल छाने के साथ ही कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। आज सुबह से ही दिल्ली में घने काले बादल छाए हुए हैं।दिल्ली में गुरुवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने आज आसमान में बादल छाए रहने और मामूली बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।
National Hindi News, 26 September 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
Live Updates
Highlights
चंडीगढ़ में आज सुबह हल्की बारिश हुई है। और पूरा दिन मौसम सुहाना रहने की सम्भावना है।
महाराष्ट्र: पुणे में दांडेकर पूल क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद जल-जमाव।
बेंगलुरु: 28 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर आज सुबह झील में कूदकर आत्महत्या करने के बाद उलसूर झील में तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और हम कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
पुणे में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। अब तक विभिन्न इलाकों में 17 लोगों की की मौत हो चुकी है जबकि, 15 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
बारिश के कारण राज्य में गंभीर हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दुख जताया है। सीएम ने कहा है - पुणे और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण गईं जानों के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। उन परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है। हम हर संभव सहायता दे रहे हैं।
पुणे के जिला कलेक्टर, नवल किशोर ने कहा कि भारी वर्षा के बाद क्षेत्र में मौजूदा स्थिति और बांधों से पानी छोड़ने के कारण लगभग 14,000 लोगों को बारामती क्षेत्र में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने कल पुणे के मित्रा मंडल चौक में जलभराव वाले इलाके से एक बच्चे को बचाया।
महराष्ट्र: भारी बारिश और बाढ़ ने पुणे जिले में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। बाढ़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। पुणे जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने जिले के पुणे शहर, पुरंदर, बारामती, भोर और हवेली तहसील के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज अवकाश घोषित किया है।
चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने से तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री बने रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारी और नियंत्रण कक्ष पुणे कलेक्टर और नगर निगम के निरंतर संपर्क में हैं। 2 NDRF की टीमें पुणे में और 2 बारामती में तैनात हैं। एक और एनडीआरएफ टीम बारामती के रास्ते पर है। राज्य सरकार भी बांध के निर्वहन की बारीकी से निगरानी कर रही है।
दिल्ली में गुरुवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।
पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि भारी बारिश और नाले के पानी के बढ़ते स्तर के कारण कल रात पुणे जिले के खेड़ शिवपुर के पास 5 लोग बह गए। पुलिस ने अब तक 3 शव बरामद किए हैं जबकि 2 और की तलाश जारी है।
सिन्हागड़ में मसड़क किनारे पानी में फंसी कार से एक शव बरामद हुआ है। जिसे अब इस इलाके में मृतकों की संख्या 7 हो गई है।
राजधानी दिल्ली में सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आज कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। हालांकि दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
पुणे में कई दिनों से जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में बीती रात नवले हॉस्पिटल इलाके में बारिश के पानी से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं कई पेड़ भी गिर गए।
महाराष्ट्र में भारी बारिश के अलर्ट के बाद पुणे जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने पुणे शहर के पुरनार, बारामती, भोर और हवेली तहसील के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा की है।