मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि तेज बारिश के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही करना, नदी नालों के करीब जाना किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं है। इसका असर धीरे-धीरे तमाम जिलों में नजर आने लगा है। नैनीताल जिले में शनिवार को जहां बारिश शुरू हुई तो वहीं देहरादून में भी तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। ऐसा ही हाल उधमसिंह नगर जिले का भी है। बता दें कि अब तक हुई बारिश के कारण उत्तराखंड में 59 लोगो की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने उमस के लंबे दौर से राहत दी है। रविवार की सुबह ठंडी हवाओं और घने काले बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हुई। उधर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक हफ्तेभर थोड़े-थोड़े अंतराल में बारिश होने का अनुमान है। इस बीच दिल्ली की एयर क्वालिटी में भी लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। स्काईमेट वेदर के अनुसार मॉनसून टर्फ अभी दक्षिणी राजस्थान और मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र भी विकसित हुआ है।

 

 

Live Blog

13:31 (IST)01 Sep 2019
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की सम्भावना

मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट वेदर का कहना है कि उत्तरी जम्मू-कश्मीर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पंजाब के ऊपर बने चक्रवातीय दबाव के कारण बारिश हो रही है। सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 84 प्रतिशत रही।

12:46 (IST)01 Sep 2019
दिल्ली में बदला मौसम, भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े मुहैया कराने वाले सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.8 सेंटीमीटर बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हुई है। दिन में और बारिश होने की संभावना है।

11:44 (IST)01 Sep 2019
उत्तराखंड में तेज बारिश होने की संभावना, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि तेज बारिश के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही बंद करना, नदी नालों के करीब जाना किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं है। इसका असर धीरे-धीरे तमाम जिलों में नज़र आने लगा है। बद्रीनाथ मार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन के कारण पिछले 90 घंटे से बंद किया गया है। यात्रियों के लिए पैदल आवाजाही तक पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

10:01 (IST)01 Sep 2019
स्काईमेट वेदर ने भी दी मौसम पर रिपोर्ट

स्काईमेट वेदर के अनुसार मॉनसून टर्फ अभी दक्षिणी राजस्थान और मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र भी विकसित हुआ है।

09:44 (IST)01 Sep 2019
हफ्तेभर हो सकती है बारिश, मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक हफ्तेभर थोड़े-थोड़े अंतराल में बारिश होने का अनुमान है। इस बीच दिल्ली की एयर क्वालिटी में भी लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

08:29 (IST)01 Sep 2019
ठंडी हवाएं, सुहावना मौसम... कुछ यूं शुरू हुआ दिल्ली का सुपर संडे

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने उमस के लंबे दौर से राहत दी है। रविवार की सुबह ठंडी हवाओं और घने काले बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हुई। वीकेंड होने के चलते लोगों ने सुबह से ही छतों पर जाकर ठंडी हवाओं का आनंद लेना शुरू कर दिया। उधर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।