इतिहास और विरासत में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। पर्यटन को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक स्मारकों को देखने अधिक से अधिक लोग आए इसके लिए सरकार ने अब सुबह से रात 9 बजे तक इनको खुला रखने का आवेदन स्वीकार कर लिया है। सरकार ने अभी ऐसे 10 स्मारकों का चयन किया जो रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। बता दें कि पहले शाम छह बजे तक इनको पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता था। इन 10 स्मारकों में दिल्ली का हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग का मकबरा भी शामिल है।

किन-किन स्मारकों पर जा सकते हैं रात 9 बजे तक: द प्रिंट में छपी खबर के मुताबिक, सरकार ने जिन 10 स्मारकों में घूमने का समय बढ़ाया है, उनमें दिल्ली में हुमायूं और सफदरजंग के मकबरों के अलावा, भुवनेश्वर का राजारानी मंदिर, खजुराहो का दूल्हादेव मंदिर, कुरुक्षेत्र में शेख चौकी मकबरा, कर्नाटक में पट्टाडकल में स्मारक समूह, कर्नाटक का गोल गुम्बद, महाराष्ट्र में मंदिरों का समूह (मारकंडा), उत्तर प्रदेश (वाराणसी) में मन महल और पाटन गुजरात में रानी की वाव शामिल है। बता दें कि संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा इन स्मारकों की सूची तैयार की गई है।

National Hindi News, 29 July 2019 LIVE Updates: देश दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में स्मारकों की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए और इन स्थानों पर आने वाले लोगों की संख्या के आधार पर इसके बढ़ाए गए समय के बारे विचार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस सूची में और भी कई स्थान और मंदिर हैं जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। लोग रात में भी मंदिर जाना चाहते हैं। इसलिए, शाम 6 बजे के बाद भी उन्हें खोलने का फैसला लिया जाएगा। वर्तमान में कोई भी लोकप्रिय स्मारक, ताजमहल भी सुबह 6 बजे से शाम 6.30 बजे तक ही खुला रहता है।