ओडिशा के नुआपड़ा में बड़ी रेल साजिश सामने आई है। जहां उपद्रवी तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर ही बड़ा पत्थर रख दिया था। हालांकि लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पत्थर देखते ही ट्रेन की इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिससे हादसा टल गया। इस घटना की जानकारी पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचित किया। 

रविवार की रात हुआ हादसा

वंदे भारत एक्सप्रेस विशाखापटनम से दुर्ग जा रही थी इसी बीच नुआपड़ा और खरियार के बीच ये घटना घटी। इस घटना की वजह से करीब 1 घंटे तक वंदे भारत घटनास्थल पर ही खड़ी रही। रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर को हटाने के बाद ही रेल यातायात पूरी तरह सही हुआ। जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार रात 10 बजे की बताई जा रही है।

पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें-

घटना को लेकर पूर्वी तट रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी निहार महांति ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि रेलवे विभाग की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हरकत को किसने और क्यों किया। ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

पहले भी हो चुकी है घटना

इससे पहले बरहमपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में उपद्रवी तत्वों ने बीते 10 नवंबर को पथराव किया था। पथराव की वजह से ट्रेन के कोंच सी-7 के कुछ शीशे टूट गए थे। जिसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवानों को भी नहीं पता चली। पथराव ओडिशा में ही हुआ। इससे पहले भी इस वंदे भारत में कई कई पथराव की घटना सामने आ चुकी है।