समजावादी पार्टी के नेता आजम खान के करीबी और मुरादाबाद में सपा के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ अपर नगर आयुक्त के साथ अभद्रता करने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही 25 हजार का इनाम भी नाम रखा गया है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
26 मार्च को नगर निगम की टीम ने कटघर थाना के शिवपुरी इलाके में हाउस और वॉटर टैक्स बकाया होने पर जमाल हुसैन के मकान सील कर दिया था। जमाल ने इस कार्रवाई का विरोध किया और अपने रिश्तेदार और सपा नेता यूसुफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मलिक पहले अपने रिश्तेदार के पास पहुंचे और फिर उन्होंने अपर नगर आयुक्त को फोन मिला और उनके साथ गाली गलौच की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। खुद को आजम खान का दांया हाथ भी बताया।
यूसुफ ने इसे लेकर नगर निगम पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां उनकी बेटी रहती। वह घर पर ही थी और नगर निगम की टीम ने इसपर सील लगा दी। जबकि घर टैक्स जमा है। कुछ भी बकाया नहीं है। नगर निगम के कर्मचारी फोन करने पर गलत व्यवहार कर रहे हैं और कर्मचारी सील खोलने के लिए पैसे मांग रहे हैं।
यूसुफ ने कहा, “मेरी बेटी की ससुराल है ये। मेरी बेटी सुबह से अंदर बंद है। नगर निगम के लोग आए और इसे सील करके चले गए। हमारा हाउस टैक्स जमा है। सबकुछ जमा है। मैंने नगर निगम को फोन किया तो बदतमीजी पर उतारू सुभान है कोई हाउस टैक्स में पांच लाख रुपये मांग रहा है। कोई अपर नगर आयुक्त हैं नाम क्या है उसका। अनिल कुमार सिंह रिकॉर्डिंग है उसका। बोले आप पर 30 लाख रुपये बाकी हैं। हमने कहा कि हम पर काहे का है। बोलने लगे ये कर दूंगा वो कर दूंगा। न जाने क्या-क्या गाली बकने लगा। मेरी बेटी घर के अंदर है। बाहर से सील कर गए। हमारा टैक्स वैक्स सब जमा है।”
नगर निगम के कर्मचारियों ने सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के साथ बदतमीजी करने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर कार्यालय पर हंगामा किया। अपर नगर आयुक्त के अनुसार टैक्स जमा न होने के कारण ही कार्रवाई की गई है। इसके बाद यूसुफ मलिक ने उनसे फोन पर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। खुद को आजम खान का दांया हाथ बताते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। मकान की सील के छेड़छाड़ करके मकान के अंदर किसी को घुसाया गया। धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने और सील से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।