उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने रविवार (16 अक्टूबर) की सुबह तीन और लोगों को पकड़ा। तीनों के नकस्ली होने की बात कही जा रही है। उन लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। इससे पहले ATS ने शनिवार (15 अक्टूबर) को 6 लोगों को पकड़ा था। उन 6 लोगों पर भी नक्सली होने का आरोप है। ATS ने उन लोगों के पास से कुछ हथियार भी बरामद किए थे। इन सभी लोगों को नोएडा के सेक्टर 49 के हिंडन विहार इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए ATS के आईजी असीम अरुण ने कहा, ‘वे लोग बम बनाने में निपुण थे। ये लोगों दिल्ली-एनसीआर में कुछ करने की प्लानिंग कर रहे थे। फिलहाल आगे की बात जांच में ही सामने आएगी।’
जिन लोगों को पकड़ा गया है उसमें से एक का नाम पवन है। वह बिहार का रहने वाला है। दूसरे का नाम रंजीत पासवान है वह यूपी के चंदोली का है। तीसरे का नाम सचिन कुमार है वह ग्रेटर नोएडा के दनकौर का है। चौथे का नाम कृष्ण कुमार राम है वह बिहार का है। वहीं सूरज नाम का शख्स बुलंदशहर का रहने वाला है। एटीएस का कहना है कि ये लोग झारखंड के एक नक्सली ग्रुप के संपर्क में थे।
शनिवार को गिरफ्तारी के वक्त एटीएस ने एक सफेद रंग की गाड़ी भी बरामद की थी। उसपर यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर था।
#UPDATE Three more Naxals arrested with explosives & detonators in Noida: UP IG ATS.
— ANI (@ANI) October 16, 2016

