उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बंदर के आतंक का एक नया मामला सामने अाया है। इस बार बंदर ने किसी व्यक्ति के हाथ से खाने-पीने का सामान नहीं छीना बल्कि एक सांप छीनकर भाग गया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दिख रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 4 पर एक सपेरा बैठा हुआ है। वह अपने सांप को देख लोगों से पैसे मांग रहा है। तभी छत से एक बंदर उतरता है और चुपचाप सपेरे के पीछे आता है। अचानक एक झटके में सपेरे के हाथ से सांप छीनकर वापस छत की ओर भाग जाता है। घटना इतनी तेजी से हुई कि सपेरे को कुछ समझने या सांप को बचाने का मौका तक नहीं मिला।
सांप छीनने के बाद सपेरे ने काफी कोशिश किया कि बंदर उसे वापस कर दे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सपेरे ने पहले बंदर को खाने का सामान दिखा लालच दिया। इसके बाद उसे डराया भी, लेकिन बंदर ने सांप वापस नहीं किया। कुछ देर बाद बंदर सांप को लेकर जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला करीब दो दिन पहले का है। सपेरे के हाथों से सांप छीनने के बाद वह काफी दूर भाग गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में बंदरों केआतंक का एक ऐसा वाकया हुआ कि सब हैरान रह गएl सपेरे के हाथ से बंदर सांप छीनकर भाग गया।बं दर ने सांप वापस नहीं किया,बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। ये बंदर अक्सर श्रद्धालुओं से पर्स, चश्मा, मोबाइल,पर्स और अन्य जरुरी सामान छीनकर ले जाते हैं।”
उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में बंदरों केआतंक का एक ऐसा वाकया हुआ कि सब हैरान रह गएlसपेरे के हाथ से बंदर सांप छीनकर भाग गया।बंदर ने सांप वापस नहीं किया,बंदरों के आतंक से काफी परेशना है
ये बंदर अक्सर श्रद्धालुओं से पर्स, चश्मा, मोबाइल,पर्स और अन्य जरुरी सामान छीनकर ले जाते हैं pic.twitter.com/umIQLja7It— Lata (@__kashyap__) October 29, 2018
बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब वृंदावन में बंदरों की वजह से किसी को परेशान होना पड़ा है। बंदर अक्सर यहां श्रद्धालुओं और आम लोगों के हाथों से खाने का सामान, कपड़ा, मोबाइल, चश्मा छीनकर ले भागते हैं। बंदरों के आतंक से यहां के लोग काफी परेशान हैं। बाहर से वृंदावन घूमने आए लोग भी अक्सर इन बंदरों की वजह से अपना कीमती सामान गंवा बैठते हैं।