यूपी के मैनपुरी जिले में एक कपल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ किया, जब पीड़िता के पति ने इस बात कका विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट में महिला के सिर फट गया है और खून निकलने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के गढ़ में कपल के साथ हुई बर्बरता साफ नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों का एक समूह महिला के सिर पर ड़डे से मार रहा है। टीवी चैनल जी न्यूज के मुताबिक यह घटना मैनपुरी जिले के किशनी गांव की एक मार्केट की है। रिपोर्ट के मुतबिक आरोप है कि बाजार में कुछ लोगों ने महिला का दुपट्टा खींचा और जबर्दस्ती छूने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने महिला पर डंडे से हमला कर दिया। वीडियो में महिला के सिर से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। यही नहीं उन्होंने महिला के पति पर भी हमला किया। कपल की बेटी इस पूरी घटना को देखती रही।
घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने धमकी दी है अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह खुद को गोली मार लेगी। दैनिक भास्कर अखबार के मुताबिक किशनी गांव के इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आनंद यादव नाम के एक शख्स समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आनंद यादव इस मामले में मख्य आरोपी है और उसे बुधवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ महीने पहले ओडिशा में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को लड़की ने सबक सीखाया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में लड़कियां आरोपी को पीटते हुए नजर आ रही थी। छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की ने पूरी घटना फेसबुक पर बयां की। लड़की के मुताबिक वह रविवार को उत्कल यूनिवर्सिटी अपनी किसी फ्रेंड से मिलने गई थी। इसी दौरान आरोपी लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा, जिसके बाद पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपनी महिला मित्र को फोन करके दी। जिसके बाद दोनों ने उसकी जमकर धुनाई की।
देंखे वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=A7Z__lrzPxs