सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की डिप्टी चीफ का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह एक सीनियर महिला डॉक्टर को बुरी तरह धमकाते हुए नजर आ रही हैं। आयोग की डिप्टी चीफ टेबल पर हाथ पटककर जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। इस दौरान महिला डॉक्टर ने प्रतिक्रिया देने की कोशिश की तो सख्ती से कहा गया कि उनके सामने बैठकर कोई प्रतिक्रिया ना करें। डिप्टी चीफ बार-बार कहती हैं कि क्या डॉक्टर कंसेंट (सहमति) का मतलब समझती हैं। वीडियो देखकर मालूम होता है कि महिला आयोग ने किसी महिला की शिकायत के निपटारे के लिए डॉक्टर को बुलाया था।
वीडियो में नजर आ रहा है कि डिप्टी चीफ किसी अन्य महिला की तरफ देखर जोर से चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘आप इनको बोलिए कि भाषा सही कर ले वर्ना यहीं पिटेगी ये। ये तरीका गलत है आपका।’
दरअसल दोनों पक्षों की बहस किसी तीसरी महिला के सहमति पत्र पर साइन को लेकर हुई। मालूम होता है कि उक्त महिला का कहना था कि कंसेंट पेपर पर उसके साइन नहीं हुए, मगर डॉक्टर ने उसकी इस दलील को खारिज कर दिया। डॉक्टर ने दावा किया कि कंसेंट पेपर पर साइन हुए हैं। स्टाफ ने साइन जरूर लिए होंगे।
इस दौरान डॉक्टर ने आगे कुछ बोलने के लिए ‘बताइए’ कहा तब भी डिप्टी चीफ नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने ‘बता’ शब्द का इस्तेमाल किया। मगर डॉक्टर ने इसे खारिज करते हुए कहा कि वो कभी इस तरह की भाषा का इस्तेमान नहीं करती हैं।
यहां देखें वीडियो-
Caught on Cam: Women Panel Deputy Chief threatens doctor in Uttar Pradesh. More details by @Amir_Haque. pic.twitter.com/wLNnfZ7J2E
— TIMES NOW (@TimesNow) June 4, 2019

