एक पूर्व महिला कैदी द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद जिला कारागार के अधीक्षक का तबादला कर दिया गया। आगरा के पुलिस उपमहानिरीक्षक जेल शरद ने कहा कि अनूप सिंह का तत्काल प्रभाव से पीलीभीत के जिला कारागार मे तबादला कर दिया गया। उनकी जगह पी पी सिंह को तैनात किया गया। पीड़िता नौ मई को जेल से रिहा हुई थी। उसने आरोप लगाया कि अपराध में जेल की वार्डन पुष्पा भी शामिल थी।
महिला ने जेल में बंद होने के दौरान अधिकारी के खिलाफ पहली बार आवेदन दिया था। जेल से छूटने के बाद उसने जिला मजिस्ट्रेट औैर साथ ही राजधानी लखनऊ स्थित अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस उपमहानिरीक्षक :कारागार: ने दोनों पक्षों के सबूत और बयान दर्ज कर लिए और मामले को लेकर एक रिपोर्ट दी। इस बीच सिंह ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है।