यूपी के जौनपुर में हत्या के आरोप में जेल में बंद 21 साल की लड़की के 34 सप्ताह की प्रेग्नेंट मिलने के बाद जेल और जिला प्रशासन के होश उड़ गए। लड़की पिछले साल 2 नवंबर से जेल में बंद है। जब लड़की को जेल में लाया गया, तब उसे कुंवारी बताया गया था। लेकिन सात जुलाई को हुई मेडिकल जांच में सामने आया है कि वह 34 सप्ताह की प्रेग्नेंट है। इलहाबाद रेंज (जेल) के डीआईडी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला ऑफिसर को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भी इस मामले में अलग से जांच करने के आदेश दिए हैं।
लड़की जेल में अपनी मां और बड़ी बहन के साथ है, ये सभी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। जिला जेल प्रशासन का कहना है कि लड़की को दो नवंबर को जेल में लाया गया था। उस वक्त लड़की को कुंवारी बताया गया था। लड़की के पिता जमानत पर रिहा हैं।
Read Also: 13 पत्नियों को कर दिया प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
प्रशासन के मुताबिक कुछ सप्ताह पहले जेल में नियमित तौर पर मेडिकल चेकअप करने वाली डॉकत्टर को उसके प्रग्नेंट होने का शक हुआ। जिसके बाद डॉक्टर ने उसकी जांच के लिए कहा। लेकिन लड़की की मां ने उसे अकेले भेजने से मना कर दिया। उसके बाद मां को टेस्ट के लिए साथ भेजने की अनुमति दे दी गई। जांच में सामने आया कि वह 34 सप्ताह की प्रेग्नेंट है।
जौनपुर पुलिस ने लड़की और पांच अन्य को पिछले साल गिरफ्तार किया था। इन पर प्रॉपर्टी विवाद में अपने ही रिश्तेदार की हत्या का आरोप है। रिश्तेदार इनके पड़ोस में ही रहता था। गिरफ्तार किए गए लोगों में लड़की के पिता और भाई भी थे।