मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना शहर में गोकशी के लिए गायों की कथित तौर पर तस्करी किये जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ डी के त्यागी ने शुक्रवार (19 अगस्त) को बताया कि पुलिस ने तीन गायों को जब्त किया और ट्रक के मालिक राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कुछ चाकू और एक कुल्हाड़ी भी जब्त की गई थी। इससे शक होता है कि वे लोग गायों को काटने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कल रात स्थानीय लोगों ने गायों की तस्करी किये जाने के संदेह में ट्रक को रोका था। इस बीच, पुलिस ने बुधवार को जलालाबाद में पशु विवाद को लेकर एक व्यक्ति का गला काटने के सिलसिले में सात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मान सिंह की हालत अभी भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई अन्य गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

यूपी में साल 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां स्थिति बिगड़ाने की कोशिश की जा सकती है। राजनीतिक पार्टियों पर भी गाय के नाम पर राजनीतिक फायदा लेने के आरोप लगते रहते हैं। शुक्रावार को ही बागपत से सटे मुजफ्फरनगर में भी गाय से जुड़ा एक मामला सामने आया। वहां पुलिस ने दावा किया था कि उन्होंने एक कसाई के घर से 15 किलो गौमांस बरामद किया है। इसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन भी गई थी। साथ ही बजरंग दल के लोगों ने तो प्रदर्शन भी करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात काबू किए थे।

Read Also: गाय लेकर जा रहा था बीजेपी कार्यकर्ता, हिन्दू जागरण वैदिक के ‘गोरक्षकों’ ने की हत्या