उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद से ही प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ का गठन किया जा चुका है। इस दल के प्रभावी होने के बाद से ही पुलिस पर बिना वजह लोगों को परेशान करने का भी आरोप लग रहा है। कई जगह आपसी सहमति से बैठे लड़का लड़की को भी परेशानी देखने को मिली है। इस तर्ज पर कहीं कहीं योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदु युवा वाहिनी से जुड़े लोग भी मोरल पुलिसिंग करते नजर आए हैं। एक चैनल से बात करते हुए वाहनी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने माना कि वो खुद महिलाओं को तंग करने वाले लोगों से निपट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, “हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी पुलिस के साथ लगे हुए हैं। जगह जगह हम भी देख रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपकों किसने ऐसे करने की अनुमित दी है तो उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती। इसके बाद जब उनसे लड़के लड़की के आपसी मर्जी से मिलने पर पूछा गया तो उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए इसे गलत बताया। हमारी जो पहचान है वो हमारी संस्कृति है। रिश्ते किसी से चाहे कोई हो लेकिन रोड़ पर गंदगी बर्दाश्त नहीं। इससे हमारी नई पीढ़ी खराब होती है। पर्दे का काम पर्दे में ही अच्छा लगता है।
"Have problem with girls roaming with boyfriends. Will work as #AntiRomeoSquad to keep check":Hindu Yuva Vahini members tell @TanushreePande pic.twitter.com/7agyyL9vya
— News18 (@CNNnews18) March 23, 2017