उत्तर प्रदेश में एक बहुत ही दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक पत्नी ने जब अपने पति से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया। यह घटना कोतवाली जिले के बेहरिन गांव की है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में महिला के आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला का पति उसे बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद उसका पति गुस्से में आ गया और उसने तेजाब लाकर महिला के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया।
इस घटना में महिला को काफी गंभीर चोट आई हैं। डीएनए के अनुसार महिला की शादी 6 साल पहले आरोपी से हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी न किसी विषय को लेकर झगड़ा होता रहता था। महिला के पड़ोसियों ने उसके परिजनों को इस हादसे की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस में दर्ज कराई गई पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार इस मामले में आरोपी के अलावा तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
#Kannauj: Man poured acid onto wife’s genitals allegedly over her refusal for sexual intercourse, woman hospitalised. Case registered pic.twitter.com/TTf3oaSC1Q
— ANI UP (@ANINewsUP) October 31, 2017
देश में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन इन हमलों को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। एसिड अटैक की घटनाओं में भी दिन-प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है लेकिन सरकार तेजाब की बिक्री को लेकर कड़े कानून नहीं बना पाई है। किसी भी दुकान पर तेजाब आसानी से खरीदा जा सकता है।