अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के उपाध्यक्ष नदीम अंसारी को गोली मार दी। इसके अलावा उन पर सोमवार देर रात को चाकू से भी हमला किया गया। उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। गोली उनके कंधे में लगी। नदीम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल एएमयू उपाध्यक्ष ने दोनों हमलावरों की पहचान एएमयू के पूर्व छात्रों सलमान और अरमान निवासी ककराला (बदायूं) के रूप में की है। देर रात पुलिस दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एएमयू उपाध्यक्ष का हार्स राइडिंग क्लब में सलमान और अरमान से विवाद हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
एएमयू के पूर्व छात्रों ने वाइस प्रेजिडेंट को गोली मारने के बाद किया चाकू से हमला
बताया जा रहा है कि बीते दिनों एएमयू उपाध्यक्ष का हार्स राइडिंग क्लब में सलमान और अरमान से विवाद हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन

TOPICSAMU
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा उत्तर प्रदेश समाचार (Uttarpradesh News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 26-09-2017 at 12:53 IST