पति पत्नी की लड़ाई और खट्टी मिट्ठी लड़ाइयों के बारे में आपने अक्सर कई जोक्स सुने होंगे। सोशल मीडिया पर ऐसे मीम्स भी आपको काफी मिल जाते हैं। पति-पत्नी की लड़ाई आम बात है। कुछ लड़ाइयों में मामला थाना- कचहरी तक पहुंच जाता है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पढ़कर आप असमंजस में पढ़ जाएंगे। एक पति जो अपनी पत्नी के लिए दुनिया का बेस्ट हसबैंड बनने की कोशिश कर रहा था उसकी इस कोशिश ने उसे कचहरी में ला खड़ा किया।
पत्नी से इस शख्स ने कभी लड़ाई नहीं की। किसी बात को लेकर अनबन भी नहीं हुई। पत्नी की हां में हां मिलाते हुए इस शख्स ने शादी के बाद के 18 महीने इसी प्यार और जतन में बिता दिए। उसे क्या पता था कि प्रेम की उसकी इस बाढ़ लहरें उस पर ही कहर बनकर टूटेंगी। पत्नी कोर्ट में पहुंची और शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उससे कभी लड़ाई नहीं करता है इसलिए उसे तलाक चाहिए।
पत्नी का कहना है कि उसका पति खाना बनाने में भी मदद करता हैं। वह अगर कोई गलती कर दे तो वह उसे माफ भी कर देता है। पत्नी का कहना है कि वह ऐसा पति नहीं चाहती जो हर बात पर सहमत हो। शरिया कोर्ट में पहुंची इस महिला ने पति से तलाक की अर्जी तक लगा दी। हालांकि कोर्ट ने उसके तलाक के कारण सुनकर उसकी अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि उसके पास तलाक के लिए कोई और वाजिब कारण हो तो बताए। इस पर महिला ने कहा और कोई बात नहीं है।
वहीं महिला के पति का कहना है कि उसे नहीं लगता कि उसने कुछ गलत किया है। वह तो बस दुनिया का सबसे अच्छा पति बनना चाहता था। महिला के पति ने कोर्ट से अपील की कि महिला उसके खिलाफ मामले वापस ले ले। कोर्ट ने महिला की अर्जी वापस कर दी और दोनों को आपस में मामला सुलझाने को कहा।

