लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया जा रहा है। इसी दौरान यूपी पुलिस प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी प्रशांत कुमार ने आदेश जारी करते हुए सभी की छुट्टियां रद्द कर दी है। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं वो तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करें। आदेश में इस बात को कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में किसी को भी छुट्टी दी जाएगी।

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए ये फैसला किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बाधित न हो। इससे पहले ही पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए उन सभी को अति शीघ्र ड्यूटी पर लौटने का आदेश जारी किया है। हालांकि डीजीपी ने उन पुलिस कर्मियों के लिए रियायत बरती है जो ड्यूटी पर आने में असमर्थ हैं। ये बात विशेष परिस्थिति में लागू होती है।

कई जिलों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया है। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा जारी है। इसी बीच राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशांत कुमार ने सभी जवानों और अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। क्योंकि प्रदेश में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई जिलों में फ्लैग मार्च भी किया है।