यूपी के निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान सपा नेता आजम खान ने रामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। आपने तीखे तेवरों में आजम खान ने कहा कि “मुसलमान कसाई नहीं है, कसाई एक कारोबार है। मोदी जी मुसलमान कसाई नहीं है। हिंदुस्तान का पहला कसाई वो था जिसने माहत्मा गांधी को मारा था। पहला कसाई वो नाथूराम गोडसे था और अगर इश्तेमाई किस्म का कसाई कोई था तो मोदी जी आपका सूबा गुजरात था जहां पर बेगुनाहों को काट कर फेंक दिया गया था। लोगों को ज़िंदा जला दिया गया था। जहां मासूम बच्चो को अपने तेज़ाब के टैंक में गला दिया था जहां उनकी हड्डिया गल गयी थी। पानी बन गयी थी वो था कसाई।”
आजम ने कहा कि कसाई वो था जिसने फ्रिज में गोश्त निकाल गृह स्वामी को मार दिया था। कसाई वो था जिसने ट्रेन से उतारकर ये पूछा था कि क्या खाया है उसे मार दिया था कसाई वो था। कसाई वो नहीं था जो पाकिस्तान से जंग के दौरान टैंक के नीचे लेट गया जिसके चीथड़े उड़ गए थे वो कसाई नहीं था..वो अब्दुल हमीद था।
आजम खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर चल रहे विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि यह कैसी राजगिरी है, एक फिल्म में डांस करने वाली ‘नचनिया’ से डर गए। बड़ी-बड़ी पगड़ियां लगाकर फिल्मों का विरोध कर रहे हैं। फिल्मों की मुखालिफत नहीं की जाती है, मजे लिए जाते हैं। आजम खान ने ये भी कहा कि आज जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं जो वो कल तक अंग्रेजों के बस्ते उठाया करते थे। अंग्रेजों के सम्मान में झुककर 40 सलाम करते थे।