UP Board 12th Result 2022 Direct Link upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजे आ गए हैं। 10वीं की तरह यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

रिजल्ट चेक करने का यह है आसान तरीकाः आप परीक्षा से जुड़े परिणाम upresults.nic.in, upmsp.edu.in और upmspresults.up.nic.in पर चेक कर सकेंगे। आपको इसके लिए अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इनमें से किसी भी एक पोर्टल पर जाकर अपना रोल नंबर डालने के बाद परीक्षा परिणाम का डिटेल आपके सामने आ जाएगा।

आज गया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां पाएं पल-पल अपडेट्स

साइट पर न चेक हो पाएं नतीजे तब क्या करें?: रिजल्ट आने के बाद अगर इन साइट्स पर दिक्कत आए या फिर आप रिजल्ट न चेक कर पाएं तब आपको थोड़ी देर इंतजार करना होगा। दरअसल, जब नतीजे आते हैं, तब बड़ी भारी संख्या में लोग उन्हें चेक करने के लिए साइट पर आ जाते हैं।नतीजतन कई बार साइट और उसके सर्वर पर अधिक लोड पड़ता है और वह सही से नहीं कुछ पाता, जबकि कई दफा वेबसाइट ही क्रैश हो जाती है। ऐसे में अगर नतीजा तुरंत न पता चल पाए, तो धैर्य रखें और थोड़े समय बाद प्रयास करें।

UP Board 10th Result कैसे चेक करें? जानिए

स्टूडेंट्स को यह सलाह देता है UP Board: यूपी बोर्ड के नतीजों से जुड़ी वेबसाइट (upresults.nic.in) पर छात्रों को यह भी सलाह दी गई है कि साइट पर जो भी नतीजे दिखाए जाएंगे, वे फौरी सूचना/जानकारी के तौर पर होंगे। हालांकि, हर मोर्चे पर सही जानकारी मुहैया कराए जाने की कोशिश की जाती है। फिर भी गलती की आशंका हो सकती है। ऐसे में छात्र अपने संस्थान/बोर्ड/यूनिवर्सिटी से जारी की गई आधिकारिक हार्ड कॉपी से अपने रिजल्ट को जरूर क्रॉस चेक कर लें।

Live Updates

UP Board 12th Result 2022, Upresults.nic.in: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आ गए हैं।

17:51 (IST) 18 Jun 2022
UP Result 2022: कहां मिलेगी मार्कशीट

आधिकारिक बयान के अनुसार 12वीं के रिजल्ट की मूल मार्कशीट स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं से छात्र अपना-अपना रिजल्ट ले सकते हैं।

17:07 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Result: सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने छात्रों को बधाई देते हुए लिखा- " उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई। यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। मां शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।"

16:44 (IST) 18 Jun 2022
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट: कितने हुए पास

इस साल कुल 9,80,543 लड़के और 9,28,706 लड़कियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 2237578 उम्मीदवारों में से कुल 19,92,249 ने इस परीक्षा को पास किया है।

16:38 (IST) 18 Jun 2022
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 घोषित: जानें किसने किया टॉप

रैंक 1- फतेहपुर की दिव्यांशी 95.4% अंकों के साथ

रैंक 2- प्रयागराज की आशिका यादव 95% अंकों के साथ

रैंक 3- बाराबंकी के योगेश प्रताप 95% अंकों के साथ

रैंक 4- फतेहपुर के बालकृष्णन 94.20 फीसदी के साथ

16:28 (IST) 18 Jun 2022
UP 12th Result: लड़कियों ने मारी बाजी

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों के लिए यह 81.21 प्रतिशत है।

16:27 (IST) 18 Jun 2022
UP 12th Result 2022: 85.33% छात्र पास घोषित

यूपी में 12वीं में 85.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 22,37,578 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुल 24,11,035 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

16:22 (IST) 18 Jun 2022
उत्तरप्रदेश बोर्ड रिजल्ट: बोनस अंक मिलेगा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने घोषणा की है कि सभी परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों के लिए छात्रों को पूरे अंक देने का निर्देश दिया गया है। उदाहरण के लिए, कक्षा 12 के हिंदी के प्रश्नपत्र 301 डीएल, 302 डीपी / 302 डीआर कोड मेंं क्रमशः एक और पांच के बोनस अंक दिए जाएंगे।

16:14 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 12th Result 2022: प्रेस कांफ्रेंस शुरू, जल्द जारी होंगे आंकड़े

यूपी बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इसी प्रेस कांफ्रेंस बोर्ड के अधिकारी आंकड़े जारी करेंगे।

16:01 (IST) 18 Jun 2022
परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक हुआ एक्टिव

उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन ने आज 24 लाख से अधिक छात्रों के लिए इंटरमीडिएट या कक्षा 12 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.gov.in पर देख सकते हैं।

16:00 (IST) 18 Jun 2022
जल्द शुरू होगी प्रेस कांफ्रेंस

12वीं का परिणाम शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित करेंगे, जो जल्द ही शुरू होने वाला होगा। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.gov.in पर देख सकते हैं।

15:55 (IST) 18 Jun 2022
बिना इंटरनेट के स्कोर कैसे चेक करें?
  • अपने मोबाइल पर एक नया मैसेज बॉक्स खोल
  • मैसेज के मुख्य भाग पर UP12 रोल नंबर टाइप करें
  • 56263 पर मैसेज भेज दें
  • रिजल्ट आपके मोबाइल पर एक एसएमएस के रूप में आ जाएगा
  • 15:35 (IST) 18 Jun 2022
    पिछले साल 12th की परीक्षा में 97.88% स्टूडेंट्स पास हुए थे

    कोविड -19 महामारी के कारण यूपी बोर्ड के 10वीं और 12 वीं की परीक्षा 2021 में आयोजित नहीं की गई थी। आंतरिक रूप से किए गए मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी किए गए थे। बोर्ड के इतिहास में पहली बार बिना परीक्षा के छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। 12वीं का पास प्रतिशत 97.88 प्रतिशत था।

    15:26 (IST) 18 Jun 2022
    ये हैं हेल्पलाइन नंबर

    यदि छात्र को रिजल्ट पाने में कोई परेशानी हो रही है तो वो इन हेल्पनाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

    1800-180-5310

    1800-180-5312

    1800-180-6607

    1800-180-6608

    14:55 (IST) 18 Jun 2022
    कानपुर से है प्रिंस

    प्रिंस ठाकुर जिसने यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉप किया है। वह कानपुर सीटी का रहने वाला है। प्रिंस ने 586/600 स्कोर किया है।

    14:50 (IST) 18 Jun 2022
    ऐसा रहा पास प्रतिशत

    इस साल कक्षा 10 का पास प्रतिशत 88.18 है। इस साल लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 और लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 रहा।

    14:29 (IST) 18 Jun 2022
    जानें किसने किया टॉप

    पहला टॉपर- प्रिंस पटेल- 97.67%, दूसरे टॉपर्स- संस्कृति ठाकुर- 97.50%, किरण कुशवाहा- 97.50% और तीसरा टॉपर- अनिकेत शर्मा- 97.33%

    14:13 (IST) 18 Jun 2022
    UP Board 12th Result से पहले आ गया 10वीं का परिणाम

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे से ठीक दो घंटे पहले यानी दोपहर दो बजे 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए। इन्हें यूपी बोर्ड से जुड़ी तीन आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। आप जैसे ही upresults.nic.in पर जाएंगे तो वहां आपको 10वीं के नतीजे वाले दो सर्वर लिंक मिलेंगे। आप इन पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    13:08 (IST) 18 Jun 2022
    UP Board Result 2022: ये हैं रिजल्ट चेक करने के सरल स्टेप्स

    - upmsp.edu.in या यूपी बोर्ड की साइट पर जाएं।

    - फिर निर्धारित लिंक पर क्लिक करें।

    - नया पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर और स्कूल कोड डालना होगा।

    - अब आपके सामने रिजल्ट होगा।

    - आप इसका प्रिंट लेने के साथ फोन पर स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

    13:01 (IST) 18 Jun 2022
    UP Board Results को लेकर जारी हुआ था यह नोटिफिकेशन

    12:43 (IST) 18 Jun 2022
    UP Board Results 2022: हर साल कितने स्टूडेंट्स देते हैं एग्जाम?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के एग्जाम में हर साल लगभग 30 लाख छात्र बैठते हैं। इस बोर्ड में दोनों ही माध्यम में पढ़ने का विकल्प मिलता है, जिसके तहत अंग्रेजी और हिंदी मीडियम आते हैं।

    यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 के बीच चली थीं। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अच्छी राइटिंग के लिए अतिरिक्त अंक भी देगा, जबकि यूपीएमएसपी का 2022-23 के लिए अकैडमिक कैलेंडर upmsp.edu.in पर जारी किया जा चुका है।

    आइए, जानते हैं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या यूपी बोर्ड से जुड़े ऐसे फैक्ट्स, जो शायद ही आप जानते हों:

    - यह देश का सबसे बड़ा बोर्ड (शिक्षा से संबंधित) या परीक्षा संस्था है।

    - यह बोर्ड अपने 100 साल पूरे कर चुका है। स्थापना 1921 में प्रयागराज (पहले इलाहाबाद) में हुई थी, जबकि 1923 में पहली बार एग्जाम हुआ था।

    - यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के अलावा स्कूलों को मान्यता देने के साथ सिलेबस भी तय करता है।