UPMSP Class 10th, 12th Admit Card Released: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी (10th 12th class Admit Card) कर दिए हैं। जो छात्र इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in है, जहां से छात्र अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exams) फरवरी से शुरू हो रही हैं और मार्च तक चलेंगी।

16 फरवरी से शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षाएं

राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। छात्रों के पास तैयारी के लिए अब थोड़ा ही समय बचा है। दोनों कक्षाओं की परिक्षाएं मार्च तक चलेंगी। 10वीं का आखिरी एग्जाम 3 मार्च को होगा, जबकि 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर 4 मार्च को होगा।

UP Board admit card 2023: नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड-
स्टेप 1-
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2- अब होमपेज पर UP Board Admit Card 2023 का लिंक नजर आएगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- इसके बाद अपनी लॉग-इन डिटेल्स लिखकर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
स्टेप 5- अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउननोड कर लें।
स्टेप 6- अब अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।

दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे शुरू होगी और 11.15 बजे तक परीक्षा चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम को 5.15 बजे तक होगा। दोनों शिफ्ट में छात्रों को परीक्षा के लिए तीन-तीन घंटे का समय दिया जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड की तरफ से विषयों के हिसाब से तैयारी के लिए प्रीपरेशन टिप्स भी जारी किए गए हैं।