उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से मिलने का ऐसा तरीका अपनाया कि जिसने भी सुना चौंक गया। मामला शहर के तिवारीपुर थाना इलाके का है। जहां पिछले तीन महीने से लड़की रोज अपने प्रेमी से मिलने के लिए मां-बाप के खाने में नींद की गोली मिला रही थी। जब वह सो जाते तो लड़का उसके घर आ जाता था। लेकिन एक दिन लड़की के पिता ने शक की बिना पर दवाई नहीं खाई और सोने चले गए।
ऐसे पकड़ में आई चालाकी
एक दिन जब लड़की के पिता को कुछ शक हुआ तो उन्होंने दवा नहीं खाई सोने चले गए। जब रात में लड़का घर में घुसा तो पिता ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान इलाके के लोग भी वहां पहुंच गए। ये मामला तीन महीने से चल रहा था और दोनों प्रेमी छुप-छुप कर मिल रहे थे। दोनों मां-बाप को इस मामले को लेकर किसी तरह की भनक नहीं थी। लेकिन एक दो बार शक होने पर वह पूरा मामला भांप गए और फिर प्लान के तहत मां-बाप ने लड़के को पकड़ लिया।
मामला बढ़ता देख पुलिस को इन्फॉर्म किया गया, पुलिस ने मामला शांत कराया और लड़के को अपने साथ ले गई। जानकारी सामने आई कि लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसका पिछले तीन महीने से एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची थी। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी तरह की तहरीर सामने नहीं आई इसलिए मामला आगे नहीं बढ़ा है। पुलिस ने कहा है कि अगर शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।