Girls Fight Over Boyfriend: महाराष्ट्र के पैठण जिले में पब्लिक प्लेस पर एक लड़के को लेकर 17 साल की दो लड़कियों के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक ही लड़के से प्यार करती हैं। एक लड़के के लिए दो लड़कियों का ये झगड़ा सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बुधवार (24 अगस्त 2022) को जानकारी दी कि दोनों लड़कियां एक ही लड़के से प्यार करती हैं। दोनों उसे अपने साथ रखना चाहती हैं और कोई भी छोड़ने को तैयार नहीं है। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पैठन जिले में एक बॉयफ्रेंड को लेकर 17 वर्षीय दो लड़कियां बीच बाजार में आपस में लड़ाई करने लगीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार सुबह पैठण में भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर हुई।

मौके से भाग गया लड़का: अधिकारी ने कहा कि लड़कियों में से एक लड़के के साथ बस स्टैंड पर पहुंची और जब दूसरी लड़की को इस बारे में पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद लड़कियों की बहसबाजी झगड़े में बदल गयी। इस बीच लड़का लड़ाई के दौरान मौके से भाग गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियों को इसके बाद पुलिस स्टेशन ले जाया गया और काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया।

छतरपुर में आया था ऐसा ही मामला: ऐसे ही एक मामले में मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक कॉमन बॉयफ्रेंड को लेकर तीन लड़कियों ने मिलकर एक लड़की के साथ जमकर मारपीट की थी। पहले तो लड़कियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले टेम इसके बाद एक लड़की ने चाकू निकाल लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें साफ नजर आ रहा था कि लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई है।

ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले जयपुर से सामने आया था जहां दो लड़के एक लड़की के लिए आपस में लड़ बैठे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों से लड़की का अफेयर दोनों लड़कों के साथ चल रहा था। जब एक लड़के को पता चला कि लड़की किसी दूसरे के साथ है तो दोनों लादके आमने-सामने आ गए और गर्लफ्रेंड को लेकर खूब झगड़े। शिकायत के बाद पुलिस दोनों को पकड़ थाने ले गई और मामला सुलझाया गया था।