Triveniganj Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक सुपौल जिले की त्रिवेणीगंज सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां पिछले 20 साल से JDU का कब्जा है। त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। इस सीट पर जेडीयू की सोनम रानी और महागठबंधन के संतोष कुमार के बीच टक्कर है।
यहां जदयू की सोनम रानी, जनसुराज से प्रदीप राम, आरजेडी से संतोष कुमार मुक़ाबले में हैं। सुबह 9:30 बजे तक जनता दल की सोनम रानी को 4566 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के संतोष कुमार को पहले राउंड में 2652 वोट मिले हैं। सोनम रानी संतोष कुमार से 1914 वोटों से आगे चल रही हैं।
त्रिवेणीगंज बिहार चुनाव परिणाम 2025 | Triveniganj Assembly Election Result 2025
| पार्टी | कैंडीडेट | वोट |
| जेडीयू | सोनम रानी | 4566 (पहला राउंड) |
| आरजेडी | संतोष कुमार | 2652 (पहला राउंड) |
| जनसुराज | प्रदीप राम | 251 (पहला राउंड) |
त्रिवेणीगंज विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम
अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जेडीयू ने त्रिवेणीगंज में बाजी मारी थी। 2020 विधानसभा चुनाव में जेडीयू की उम्मीदवार वीणा भारती ने आरजेडी प्रत्याशी संतोष कुमार को 3,031 वोटों से हराया था जबकि 2015 में उन्होंने 52,400 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वीणा भारती को 79,458 (44.84%) और संतोष कुमार को 76,427 (43.13%) वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रही रेणुलता भारती को 5194 वोट मिले थे।
पढ़ें- दृष्टिकोण: लहर विहीन बिहार चुनाव, सीट दर सीट टक्कर
त्रिवेणीगंज विधानसभा चुनाव 2015 परिणाम
2015 के विधानसभा चुनाव में वीणा भारती को 57.53 % वोट शेयर के साथ 89,869 वोट मिले थे। एलजेपी उम्मीदवार अनंत कुमार भारती को 37,469 वोट (23.99 %) मिले। वीणा भारती ने अनंत कुमार भारती को 52,400 वोटों के अंतर से हराया था।
त्रिवेणीगंज का राजनीतिक समीकरण
त्रिवेणीगंज सीट पर पिछले 20 साल से JDU का कब्जा है। 2009 के विधानसभा चुनाव से लेकर 2025 के चुनाव तक यहां जेडीयू ने जीत का परचम लहराया।
पढ़ें- प्रशांत किशोर मीडिया की उपज हैं, जननेता नहीं- तेजस्वी
