Triveniganj Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक सुपौल जिले की त्रिवेणीगंज सीट पर जेडीयू की सोनम रानी ने बाजी मारी है। उन्होंने आरजेडी के संतोष कुमार को 5 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है। त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। इस सीट पर जेडीयू की सोनम रानी और महागठबंधन के संतोष कुमार के बीच कांटे की टक्कर रही। यहां जनसुराज से प्रदीप राम भी मुक़ाबले में थे।

त्रिवेणीगंज बिहार चुनाव परिणाम 2025 | Triveniganj Assembly Election Result 2025

पार्टी कैंडीडेट वोट
जेडीयू सोनम रानी105262 (विजेता)
आरजेडीसंतोष कुमार 99579
जनसुराजप्रदीप राम4490

त्रिवेणीगंज विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जेडीयू ने त्रिवेणीगंज में बाजी मारी थी। 2020 विधानसभा चुनाव में जेडीयू की उम्मीदवार वीणा भारती ने आरजेडी प्रत्याशी संतोष कुमार को 3,031 वोटों से हराया था जबकि 2015 में उन्होंने 52,400 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वीणा भारती को 79,458 (44.84%) और संतोष कुमार को 76,427 (43.13%) वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रही रेणुलता भारती को 5194 वोट मिले थे।

पढ़ें- दृष्टिकोण: लहर विहीन बिहार चुनाव, सीट दर सीट टक्कर

त्रिवेणीगंज विधानसभा चुनाव 2015 परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में वीणा भारती को 57.53 % वोट शेयर के साथ 89,869 वोट मिले थे। एलजेपी उम्मीदवार अनंत कुमार भारती को 37,469 वोट (23.99 %) मिले। वीणा भारती ने अनंत कुमार भारती को 52,400 वोटों के अंतर से हराया था।

त्रिवेणीगंज का राजनीतिक समीकरण

त्रिवेणीगंज सीट पर पिछले 20 साल से JDU का कब्जा है। 2009 के विधानसभा चुनाव से लेकर 2025 के चुनाव तक यहां जेडीयू ने जीत का परचम लहराया।

पढ़ें-  प्रशांत किशोर मीडिया की उपज हैं, जननेता नहीं- तेजस्वी