दिल वालों के शहर दिल्ली में घूमने-फिरने का अपना अलग ही मजा है। खासकर जब मौका हो मॉनसून का तो बात ही कुछ और है। इस सुहाने मौसम में हर किसी का घूमने का मन करता है, लेकिन सवाल यहां पर अटक जाता है कि आखिर घूमने कहां जाएं? खासकर तब जब समय की पाबंदी हो। आइए जानते हैं दिल्ली की ऐसी पांच खास जगहों के नाम जहां पर आप मॉनसून का भरपूर मजा ले सकते हैं। ये सभी जगहें काफी कॉस्ट फ्रेंडली हैं यानी आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ेंगी। इन टूरिस्ट स्पॉट्स पर बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी एन्जॉय कर सकते हैं। इस बार राखी और इंडिपेंडेंस-डे गुरुवार को एक साथ हैं। अब अगर आपने शुक्रवार की छुट्टी प्लान कर ली है तो यह बेहतरीन घूमने के लिए बेहतरीन लॉन्ग वीकेंड है।

1. हौज खासः दिल्ली वालों के लिए हौज खास विलेज मॉनसून में लुत्फ उठाने के लिहाज से बेहतरीन जगह है। यहां घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं लगती है। यह जगह साउथ दिल्ली में है। यहां लोग हौज खास स्थित झील औक डियर पार्क का मजा लेने आते हैं। दिल्ली की भीड़-भाड़ भरी जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर यहां पर आकर आप दो पल सुकून के बिता सकते हैं। विलेज के आसपास जगह-जगह खाने-पीने की काफी वैराइटी मौजूद है। यहां पर फेमस साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स भी हैं। यहां की रसम ड्रिंक का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वहीं यहां के फ्रैंकी रोल्स का स्वाद का भी लाजवाब है। इसके अलावा क्लब्स, डिस्क और पब के शौकीनों के लिए यह दिल्ली की बेहतरीन जगह है।

Hauz Khas Village
हौजखास विलेज में स्थित पार्क का एक दृश्य

2. प्रतापगढ़ फार्मः शहर की भीड़-भाड़ भरी जिंदगी में गुजर-बसर करने वाले लोगों को हमेशा एक शांत माहौल में रहने की इच्छा होती है। ऐसे में जब मौसम खुशनुमा हो तो यह इच्छा और बढ़ जाती है। दिल्ली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर प्रतापगढ़ फार्म इसी इच्छा को पूरा करता है। प्रतापगढ़ फार्म दिल्ली से कुछ किलोमीटर दूर हरियाणा के झज्जर में है। रास्तों में जाम के चलते यहां तक पहुंचने में दो से ढाई घंटे का समय लगता है। यह फार्म अगस्त के महीने में खुलता है। यहां पर आप गांवों वाले बिना किसी लग्जरी के सादे तरीके से किस तरह से अपनी लाइफ को जीते हैं उसका एक्सपीरियंस ले सकते हैं। यहां पर जो एंट्री फीस ली जाती है वो काफी किफायती होती है और उसी फीस में पूरे दिन की खाने-पीने की सुविधाएं दी जाती हैं जो यहां का प्लस प्वाइंट है यानी आपको अलग से खाने-पीने पर पैसा खर्चा करने की जरूरत नहीं है। यहां पर तरह-तरह की एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। जैसै- ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और ऊंट की सवारी, मड बाथ, खेतों में घूमना वो सभी चीजें जिनका मजा हम अपनी शहरी लाइफस्टाइल में नहीं ले पाते हैं। यहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए कुछ न कुछ है। यहां पर आप ट्रेडिशनल एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकते हैं। जैसे- पेंटिंग, मेहंदी लगाना, अनाज पीसना, मिट्टी के बर्तन बनाना आदि।

Pratapgarh Farm Jhajjar
प्रतापगढ़ फार्म में ऊंट की सवारी करने का अपना ही मजा है

3. ओखला बर्ड सेंचुरीः यमुना नदी पर बने बैराज के पास स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी बेहद खास जगह है। यह जगह दिल्ली की सबसे खूबसूरत और शांत जगहों में से एक है। यहां आकर आप मॉनसून का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर पक्षियों की 400 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। यहां पर आपको दुर्लभ प्रजाति के पक्षी देखेने को मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिहाज से भी ये जगह काफी बेहतरीन है।

ओखला बर्ड सेंचुरी का एक दृश्य

4. इंडिया गेटः मॉनसून और पिकनिक स्पॉट के लिहाज से इंडिया गेट बहुत ही बढ़िया जगह है। इंडिया गेट के पास बने वॉर मेमोरियल को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। बच्चों के लिए तो इंडिया गेट फेवरेट पिकनिक स्पॉट है। रात में इंडिया गेट को फ्लडलाइट से रोशन किया जाता है। आस-पास लगे फव्वारों में भी लाइट लगी है जो रात में जलने पर बेहद खूबसूरत नजर आती है। इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन की ओर मशहूर राजपथ के दोनों तरफ शानदार हरा-भरा मैदान है।

india gate
इंडिया गेट पर लोगों का हुजूम

इंडिया गेट पर वीकेंड और मॉनसून के समय यहां पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। सुबह या शाम के समय यहां किसी भी मौसम में आ सकते हैं। हल्की-फुल्की बारिश में तो यह बेहतरीन जगह है ही साथ-साथ सर्दियों में सुबह कोहरे का मौसम यहां के लिए बेस्ट है।

[bc_video video_id=”5802964319001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

5. वेस्ट-टू-वंडर पार्कः दिल्ली का वेस्ट-टू-वंडर पार्क भी मॉनसून में घूमने-फिरने के लिहाज से काफी अच्छी जगह है। इस पार्क की खासियत यह है कि यहां दुनिया के सात अजूबों की रेपलिका यानी नकली कलाकृतियां तैयार की गई हैं। इन सात अजूबों को जिनमें ताजमहल, मिस्र का पिरामिड, पीसा की झुकी हुई मीनार, एफिल टॉवर आदि मौजूद हैं। इनकी खासियत यह है कि इन सभी कलाकृतियों को वेस्ट मैटेरियल से तैयार किया गया है। इस पार्क में बेहतरीन लैंडस्कैप भी बनाई गई है। यहां शाम के समय ये कलाकृतियां एलईडी लाइट से जगमगाती हैं जो देखने में बहुत सुंदर लगती हैं।