झारखंड के हजारीबाग में स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय जेल से 3 कैदी फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हजारीबाग सेंट्रल जेल के अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों कैदी झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले हैं। तीनों कैदी जेल की पांच स्तरीय सुरक्षा दीवार को भेदकर फरार हुए हैं।

हजारीबाग जेल में हुई इस घटना ने पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि इस जेल को हाई सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है। इस जेल में कई हाई प्रोफाइल कैदी भी बंद हैं।

‘दो इंजीनियर सस्पेंड, ब्लैकलिस्ट होगी कंपनी’ रोहतास रोपवे हादसे में नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय जेल में पांच स्तरीय सुरक्षा कवच है। कोई भी व्यक्ति जो जेल परिसर के अंदर जाता है, उसे पांच स्तर के सुरक्षा घेरे से गुजरना पड़ता है। जेल में आने वाले किसी भी शख्स को जांच के घेरे से गुजरना होता है।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जेल के बाहरी हिस्से में मौजूद तारों की फेंसिंग टूटी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि फेंसिंग कमजोर थी और इसका कैदियों ने फायदा उठाया।

हाई सिक्योरिटी जेल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। ऐसे में सवाल यह है कि कैदी कैसे भाग निकले?

गाजियाबाद में तलवारें बांटने का आरोप, हिंदू रक्षा दल के 10 सदस्य गिरफ्तार