Google Maps: महाराष्ट्र की नवी मुंबई में गूगल मैप्स ने एक महिला को खाई में गिरवा दिया। असल में शुक्रवार रात को महिला करीब रात 1:00 बजे अपनी महंगी गाड़ी से जा रही थी, वो गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रही थी। लेकिन एक गलत मोड़ लेने की वजह से गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी।

असल में महिला को भी बे ब्रिज जाना था, लेकिन गूगल मैप की वजह से एक गलत टर्न ले लिया और वो ध्रुव तारा जेट्टी रोड पर पहुंच गई। वहां पर ही अचानक से गाड़ी ने संतुलन खोया और गाड़ी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

इस हादसे को लेकर बेलापुर पुलिस ने विस्तार से बताया है। उनके मुताबिक जैसे ही गाड़ी खाई में गिरी, कुछ ही समय में समुद्री सुरक्षा टीम, उनकी नाव और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभी के लिए महिला को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

टेक्नोलॉजी बनाम दिमाग

अब यह कोई पहली बार नहीं है जो गूगल मैप्स की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं, कभी सड़कों पर ही गाड़ियों की आमने-सामने वाली टक्कर हो जाती है तो कभी गाड़ियां समुद्र या फिर खाई में जा गिरती हैं। जानकार बताते हैं कि गूगल मैप्स से मदद तो ली जा सकती है, लेकिन सिर्फ उस पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। टेक्नोलॉजी मदद कर सकती है, लेकिन वो इंसानी दिमाग की जगह नहीं ले सकती। सोशल मीडिया पर भी इसी बात को लेकर डिबेट छिड़ी हुई है कि टेक्नोलॉजी की वजह से इंसान को मदद मिल रही है या फिर उसकी चुनौतियां और ज्यादा बढ़ रही हैं।