तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आबिद रसूल खान ने कहा कि जाकिर नाइक के मुद्दे पर मुसलमानों के बीच एक बहस छिड़ गयी है और उनके उपदेश सही हैं या नहीं इसको लेकर समुदाय के लोगों की अलग-अलग राय है और इस तरह के अनुचित विवाद से कानून और व्यवस्था से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
उन्होंने कहा कि इस समय में नाइक को लेकर दो तरह की राय है। उनमें से आधे लोग कह रहे हैं कि उनके उपदेश सही हैं जबकि शेष उनको गलत बता रहे हैं। विवादित इस्लामी उपदेशक वर्तमान में कई तरह की जांचों का सामना कर रहे हैं। नाइक के भाषणों ने ढाका हमले में संलिप्त आतंकवादियों को कथित तौर पर प्रेरित किया था। भारत में जांच का सामना कर रहे नाइक के पीस टीवी पर बांग्लादेश ने भी प्रतिबंध लगा दिया है। शिवसेना ने भी भारत पहुंचने पर नाइक को गिरफ्तार करने और उनके टीवी नेटवर्क को ध्वस्त करने की मांग की है।