डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के हराकर यह चुनाव जीता है। डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले लग रहा था कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा देंगी। लेकिन मंगलवार को हुई मतगणना में ट्रंप ने बाजी मार ली। ट्रंप के चुनाव जीतने के बारे में कोई था जिसे पहले से ही इस बारे में पता था। यह है एक मछली, जिसका नाम चाणक्य है। चेन्नई की चाणक्य मछली ने भविष्यवाणी की थी कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीतेंगे। चाणक्य की भविष्यवाणी सही भी साबित हुई। यह मछली उस वक्त चर्चा में आई थी, जब 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमी फाइलन में न्यूजीलैंड को विजेता घोषित किया था। यह मछली चेन्नई में इंडियन कम्यूनिटी वेलफेयर एनजीओ के दफ्तर में एक टैंक में रहती है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मछली को हिलेरी और ट्रंप की तस्वीर वाली दो फीड स्टीक दी गई थी। इसके बाद मछली ट्रंप की तस्वीर वाली स्टीक की तरफ तैरकर गई।

वीडियो में देखें- जीत के बाद बोले डोनाल्‍ड ट्रंप- मैं पूरे अमेरिका का राष्‍ट्रपति, सबके सपने पूरे करेंगे

हालांकि, इसकी खबरें आने के बाद ट्विटर पर कई लोगों ने इस पर विश्वास करने से मना कर दिया। लोगों का कहना था कि ट्रंप ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी, इसलिए वे चुनाव में जीत नहीं पाएंगे। लेकिन इन लोगों की भविष्यवाणी गलत निकली और चाणक्य मछली की भविष्यवाणी सही निकली। राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन के हार जाने के बाद क्लिंटन के कई समर्थक सड़कों पर उग्र प्रदर्शन और आगजनी कर रहे हैं। अमेरिका के एनबीसी न्यूज के अनुसार कैलिफोर्निया के कई विश्वविद्यालयों में हिलेरी के समर्थक नतीजों के सामने आते ही नारा लगाने लगे कि वो “हमारे राष्ट्रपति नहीं हैं” स्थानीय नागरिकों ने हिलेरी समर्थकों द्वारा सड़क पर गुस्सा उतारे जाने और आगजनी किए जाने के वीडियो ट्विटर पर शेयर किए हैं।