Labour Commissioner Arrested in Gangrape: सस्पेंडेड अंडमान लेबर कमिश्नर आर एल ऋषि को गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया आर एल ऋषि, जो पिछले महीने एक 21 वर्षीय महिला के गैंगरेप के आरोप में सोमवार (21 नवंबर) को पोर्टब्लेयर से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 21 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर आर एल ऋषि को पोर्ट ब्लेयर के एबरडीन से गिरफ्तार कर लिया गया। एक अक्टूबर को दर्ज की गई गैंगरेप के एफआईआर में एक अक्टूबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण के साथ ऋषि का नाम दर्ज किया गया था।

एक लाख के ईनाम (Reward of One Lakh) की घोषणा के बाद हुई गिरफ्तारी (Arrest)

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि उसे सरकारी नौकरी देने का वादा करके बहकाया था। नारायण को इस महीने की शुरुआत में तब गिरफ्तार किया गया था जब पोर्ट ब्लेयर की एक सत्र अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मामले में आरोपी एक होटल मालिक ऋषि और रिंकू प्राथमिकी दर्ज होने के समय से ही फरार थे और उनकी जमानत याचिका पोर्ट ब्लेयर की अदालत ने खारिज कर दी थी। अंडमान और निकोबार पुलिस ने दोनों व्यक्तियों में से प्रत्येक के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

20 से अधिक महिलाओं (Women’s) को मुख्य सचिव (Chief Secretary) के घर ले जाया गया

महिला ने अपनी शिकायत में पोर्ट ब्लेयर में नारायण के आधिकारिक आवास पर अप्रैल और मई में रात में दो बार बर्बरतापूर्ण तरीके से सामूहिक दुष्कर्म की बात कही थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मामले की जांच कर रही एसआईटी को पता चला है कि पूर्व मुख्य सचिव के घर 20 से अधिक महिलाओं को उनके घर ले जाया गया था। अंडमान और निकोबार पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के हवाले से बताया है कि मुख्य गवाहों के जो बयान दर्ज किए, उससे सेक्स रैकेट का अंदेशा है।

जितेंद्र नारायण (Jitendra Narayan) ने कहा उनके खिलाफ साजिश रची गई

द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मुख्य सचिव के घर पर लगे क्लोज सर्किट कैमरे के डीवीआर की हार्ड डिस्क को डिलीट करवा दिया गया और बाद में उनके पोर्ट से दिल्ली ट्रांसफर के समय डीवीआर को भी हटा दिया गया था। इसके बाद जितेंद्र नारायण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए अंडमान निकोबार प्रशासन और गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखकर कहा है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने एफआईआर में दी गई दो तारीखों में से एक पर पोर्ट ब्लेयर में अपनी उपस्थिति को नकारते हुए कोर्ट में चुनौती दे दी थी।