सोनीपत में एक सौतेली मां ने अपनी बच्ची के अपहरण का ड्रामा रचने के बाद अपने शौहर के साथ मिलकर बच्ची को मुरादनगर नहर में फेंक दिया। आरोपी महिला के पति रविन्द्र ने चार दिन पहले पुलिस चौंकी में घर से अपनी बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी महिला व उसके शौहर को मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिला अदालत में आरोपी सुनीता व उसके शौहर अतीक अहमद को पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस बच्ची के शव को बरामद करने के लिए जुटी हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आंरभ की तो पुलिस को बच्ची की सौतेली मां सुनीता पर शक हो गया सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पाया कि तन्नू अपनी सौतेली मां सुनीता के साथ घर से बाहर निकलती हुई तो दिखाई दे रही है। मगर घर वापिस आती दिखाई नही दी फर महिला ही वापिस आती दिखाई दे रही है। महिला से पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने पहले शौहर अतीक अहमद के साथ मिलकर 10 वर्षीय बच्ची तन्नू को यूपी की मुरादनगर नहर मे फेंक दिया।
पुलिस जांच अधिकारी डीएसपी राहुल देव ने बताया कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर यह वारदात रची व बच्ची को नहर में फेंक दिया। बाद मे महिला ने बच्ची के अपहरण होने की बात पुलिस को बताई व पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी।