पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दमान इलाके में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। यहां पर कटवा इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी मूर्ति पर अलकतरा पोत दिया। हालांकि समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा है कि मूर्ति पर स्याही फेंकी गई। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले शख्स की तलाश कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व बर्दमान के कटवा के टेलिफोन मैदान में जवाहरलाल नेहरू की एक प्रतिमा स्थापित की गई थी। बदमाशों ने इसे ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने फिलहाल मूर्ति की सफाई करवा दी है। स्थानीय निगम अधिकारी भी मामले की अपनी ओर से जांच कर रहे हैं। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक ने कहा है कि इसके पीछ कुछ राजनीतिक तत्वों का हाथ है जो राज्य की कानून-व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द अपराधियों को पकड़ने को कहा है।
#WestBengal: Black ink thrown at a statue of Jawaharlal Nehru in Katwa’s Telephone Maidan, last night. Police reached the spot on receiving information & the statue was cleaned later. pic.twitter.com/sT498TVaj3
— ANI (@ANI) March 17, 2018
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा में जीत के बाद लेनिन की मूर्ति को गिरा दिया गया था। इसके बाद देश में कई जगहों पर मूर्तियों को तोड़ने और गिराने की घटनाएं सामने आई थी।