अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित तौर पर पार करने के मामले में श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों ने नागपट्टिनम जिले के तीन मछुआरों को गिरफ्तार किया। नागपट्टिनम के मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त निदेशक सुब्बुराज ने बताया कि नागपट्टिनम जिले के कोट्टईपट्टिनम के तीन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों ने रविवार सुबह नेदुंथीवू के नजदीक गिरफ्तार किया। उनकी नाव भी जब्त कर ली गई। उन्होंने बताया कि तीनों मछुआरों को कनकेसंतुरै ले जाया गया और सोमवार सुनवाई के लिए उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा।
तमिलनाडु के तीन मछुआरे गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित तौर पर पार करने के मामले में श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों ने नागपट्टिनम जिले के तीन मछुआरों को गिरफ्तार किया।
Written by भाषा
रामेश्वरम (तमिलनाडु)

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राज्य समाचार (Rajya News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 18-01-2016 at 00:22 IST