Sitamarhi Assembly Election Result 2025: बिहार की सीतामढ़ी विधानसभा सीट काफी चर्चित सीट है। यहां बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू ने राजद के सुनील कुमार को बड़े अंतर से हराया है। सुनील कुमार पिंटू ने राजद के सुनील कुमार को 5,562 वोटों से मात दी है। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतत: जीत बीजेपी के खाते में गई।

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीसुनील कुमार पिंटू1,04,226 (जीत)
आरजेडीसुनील कुमार55,472

2020 के चुनाव में सीतामढ़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ने जीत हासिल की थी। उन्हें 90,236 वोट मिले थे। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुनील कुमार को 78,761 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर नोटा रहा, जिसे 2,979 वोट मिले थे।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
मिथिलेश कुमारभारतीय जनता पार्टी (BJP)90,236विजेता11,475
सुनील कुमारराष्ट्रीय जनता दल (RJD)78,761उपविजेता
नोटा2,979तीसरा

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2015 के विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी सीट से लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की उम्मीदवार सुनीता देवी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार को 14,722 वोटों से हराया था। सुनीता देवी को कुल 81,557 वोट मिले, जबकि सुनील कुमार को 66,835 वोट मिले। तीसरे स्थान पर नगीना देवी रहीं, जिन्हें 3,624 वोट मिले थे।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
सुनीता देवीराष्ट्रीय जनता दल (RJD)81,557विजेता14,722
सुनील कुमारभारतीय जनता पार्टी (BJP)66,835उपविजेता
नगीना देवी3,624तीसरा

2010 सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव परिणाम

2010 के विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार ने जीत हासिल की थी। उन्होंने लोजपा के उम्मीदवार राघवेन्द्र कुमार सिंह को 5,221 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। सुनील कुमार को कुल 51,664 वोट मिले, जबकि राघवेन्द्र कुमार सिंह को 46,443 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बीएसपी के उम्मीदवार अमरनाथ गुप्ता रहे, जिन्हें 8,055 वोट मिले थे।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
सुनील कुमारभारतीय जनता पार्टी (BJP)51,664विजेता5,221
राघवेन्द्र कुमार सिंहलोजपा (LJP)46,443उपविजेता
अमरनाथ गुप्ताबहुजन समाज पार्टी (BSP)8,055तीसरा