Khatauli bypoll: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffaranagar) जनपद की खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले भाजपा (BJP) के लिए मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने भाजपा (BJP) के खिलाफ चुनाव से ठीक पहले मोर्चा खोल लिया है। श्रीकांत त्यागी ने भाजपा को चेतवानी दी है कि पार्टी के लोग अगर चुनाव प्रचार करने आए तो कान पकड़कर गांव से बाहर कर दिए जाएंगे।

क्या है मामला

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) भाजपा का सक्रिय नेता था। नोएडा (Noida) की एक सोसाइटी में महिला से गाली-गलौज मामले को लेकर चर्चा में आने के बाद त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया था । त्यागी और उसके परिवार का आरोप था कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है और भाजपा इस साजिश के पीछे है। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद त्यागी समाज ने महापंचायत कर उसे रिहा करने की मांग की थी। श्रीकांत त्यागी ने अब त्यागी बहुल गांव नावला में पहुंच कर भाजपा के खिलाफ अभियान छेड़ने के उद्देश्य से बैठक की है। इस बैठक में उसने बीजेपी का बायकॉट करते हुए सामने वाले मजबूत प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की बात कही है।

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने कहा भाजपा (BJP) ने लगाए झूठे मुकदमे

मुजफ्फरनगर (Muzaffaranagar) जनपद की खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के दौरान त्यागी समाज को लामबंद करने की कोशिश करते हुए श्रीकांत त्यागी अपने समर्थकों के साथ मैदान में है। श्रीकांत त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि त्यागी समाज के एतिहासिक वोट से बीजेपी की 2017 और 2022 में सरकार बनी थी।

लेकिन भाजपा ने त्यागी समाज के बच्चों पर झूठे मुकदमे और गैंगस्टर एक्ट लगाए। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि भाजपा त्यागी समाज को नजरअंदाज करने का खामियाजा भुगतेगी और हम खतौली उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के सामने जो भी मजबूत प्रत्यशी होगा उसका साथ देंगे। हम बिल्कुल गठबंधन प्रत्याशी के साथ जाएंगे जो बीजेपी के सामने लड़ेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा के लोग अगर हमारे गावों में वोट मांगने आए तो उनका कान पकड़कर बाहर निकाल देंगे।

संजीव बालियान ने कहा व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहता

श्रीकांत त्यागी गांव-गांव घूम कर भाजपा के खिलाफ त्यागी समाज को लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र है सबकी अपनी इच्छा है कोई किसी को भी वोट दिलवा सकता है इसमें मैं कोई व्यक्तिगत टिप्पणी में नहीं करना चाहता हूं।