Sherlyn Chopra: अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को बुधवार को मुंबई में पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया। मीडिया से बात करते हुए चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि वह चाहती हैं कि फिल्म निर्माता और आरोपी साजिद खान को सलाखों के पीछे डाला जाए क्योंकि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
शर्लिन चोपड़ा जिन्होंने अब मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एएनआई से पूरे विवाद के बारे में बात की और बताया कि उनको साजिद खान के खिलाफ आगे आने में इतने साल क्यों लग गए।
पहले मुझमें साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं थी: शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन ने बताया कि मैंने हाल ही में यौन शोषण, आपराधिक बल और आपराधिक धमकी के लिए जुहू पुलिस स्टेशन में #MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुझसे पहली बात यह पूछी कि यह घटना कब हुई थी, जिस पर मैंने जवाब दिया कि घटना साल 2005 की है। इसके अलावा जब पुलिस ने मुझसे पूछा कि तुमको उनके (साजिद खान) खिलाफ शिकायत दर्ज कराने में इतना वक्त क्यों लगा। इस पर मैंने कहा कि तब मुझमें साजिद खान जैसे बड़े नाम के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करने की हिम्मत नहीं थी। अभिनेत्री ने कहा कि #MeToo आंदोलन के दौरान जब अन्य महिलाओं ने मीडिया निडर होकर अपने अनुभवों को साझा करने के लिए बाहर आईं तो उन्हें भी बोलने का साहस मिला।
शर्लिन ने कहा कि कोई भी उन मीडिया साक्षात्कारों को पढ़ सकता है या सोशल मीडिया पर जाकर यह जान सकता है कि #MeToo के आरोपी साजिद खान ने उन महिलाओं के साथ कैसे अनुचित व्यवहार किया। उसने उनमें से कुछ से सेक्स के बारे में पूछा, जैसे कि आप दिन में कितनी बार सेक्स करती हैं, उनके कितने बॉयफ्रेंड हैं और उसने मुझे अपना गुप्तांग दिखाया और मुझे छुआ।
क्या कोई महिला घटना के वर्षों बाद अपने दर्द को साझा नहीं कर सकती: शर्लिन चोपड़ा
अभिनेत्री ने कहा कि सवाल यह उठता है कि क्या एक महिला घटना के वर्षों बाद भी अपना दर्द साझा नहीं कर सकती है, जाहिर है वह कर सकती है। उन्होंने कहा कि उस समय मुझमें हिम्मत नहीं थी, लेकिन आज है। आज मुझे लगता है कि साजिद खान हो या राज कुंद्रा, अगर उन्होंने गलत किया है तो मैं उनके खिलाफ आवाज उठा सकती हूं।
साजिद खान 2018 में #MeToo विवाद में फंसे थे, जब फिल्म उद्योग की नौ महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने साजिद खान के साथ विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम किया था। शर्लिन के साथ सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा और मंदाना करीमी सहित अभिनेत्रियों ने उन पर आरोप लगाए थे।