ओडिशा पुलिस ने एक लड़की को छेड़ने के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी भुवनेश्वर में एक कॉलेज जा रही छात्रा के साथ सरेआम छेड़खानी करते वीडियो में कैद हो गए थे। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने भुवनेश्वर से ही गिरफ्तार किया है। लड़की के साथ सरेआम अश्लील हरकतें करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते हुए प्रदेश की पुलिस तक भी पहुंचा। वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वसंज्ञान लिया और तेज कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की रास्ते पर कहीं जा रही है औऱ लड़के इसे छेड़ रहे हैं। एक लड़का तो पीछे से आकर लड़की को पकड़ लेता है और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगता है। वीडियो में लड़की के साथ कुछ और लड़के भी नजर आ रहे हैं। कुछ लड़कों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा है ताकि उनकी पहचान ना हो सके।
ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह से किसी लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
[jwplayer 6MCyNxzz-gkfBj45V]

