कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का बीती रात भोपाल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने आज बताया कि राजेन्द्र सिंह का भोपाल में कल रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले उन्हें कोई चिकित्सा सहायता हासिल हो पाती उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
सह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल ग्वालियर में किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं उनके पुत्र अशोक सिंह के अनुसार सिंह वर्ष 1975 से 1977 के बीच मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री थे तथा वह वर्ष 1972 में पहली दफा मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। दिग्विजय सिंह ने अपने निकट सहयोगी राजेन्द्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया और उन्हें अपना ‘निकट पारिवारिक मित्र’ बताया। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरा दुख: व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के एक सर्मिपत सिपाही थे तथा उनके निधन से प्रदेश में पार्टी को अपूरणीय क्षति हुयी है।