UP News: सावन का महीना चल रहा है और सभी लोग शिव जी की पूजा कर रहे हैं। कांवड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं और जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सहारनपुर में शिव सेवा कांवड़ शिविर में पहुंचीं और यहां पर उन्होंने न सिर्फ शिव भक्तों की सेवा की, बल्कि अपने हाथों से उन्हें खाना भी परोसा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैराना सांसद इकरा हसन ने कांवड़ शिविर में शिव भक्तों को खाना परोसने के बाद कहा, ‘हमें आपके बीच में आने का मौका मिला, मैं बस आपका दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। हमारे देश की संस्कृति इसी तरह प्यार और अमन के साथ आगे बढ़ती रहे। यही हमारी कामना है।’ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।
यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम
कांवड़ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं और मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में 57 जोन और 155 सेक्टर बनाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। केवल मेरठ रेंज में ही सिक्योरिटी के लिए 5000 से ज्यादा कैमरों से निगरानी की जा रही है। गाजियाबाद में भी भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही 1500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
डीपफेक का शिकार हुईं सांसद इकरा हसन
कौन हैं इकरा हसन?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। लोकसभा इलेक्शन 2024 में उन्होंने 69 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इकरा हसन का परिवार पिछले 40 साल से पॉलिटिक्स में एक्टिव है। उनके दादा साल 1994 में कैराना की सीट से ही सांसद चुने गए थे। बाद में इकरा हसन के पिता भी इसी सीट से साल 1996 में चुने गए। साल 2008 में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मुनव्वर हसन के निधन के बाद उनकी पत्नी तबस्सुम हसन ने 2009 में बीएसपी के टिकट पर कैराना लोकसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की। साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद उपचुनाव में भी तबस्सुम विजयी रहीं। साथ ही इकरा के बड़े भाई भी तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। सपा सांसद इकरा हसन पहुंची सुप्रीम कोर्ट