Raxaul Assembly Election Result 2025: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक रक्सौल विधानसभा सीट भी काफी चर्चित है। रक्सौल सीट को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। शुरुआत रुझानों की बात करें, तो बीजेपी ने मौजूद विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा करीब 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने श्याम बिहारी प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है।
| पार्टी | उम्मीदवार | विजेता |
| बीजेपी | प्रमोद कुमार सिन्हा | 4444 |
| कांग्रेस | श्याम बिहारी प्रसाद | 3171 |
2020 के चुनाव में रक्सौल सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की थी। प्रमोद कुमार सिन्हा को 80979 वोट मिले थे। सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार रामबाबू प्रसाद यादव को 36923 वोट के बड़े मार्जिन से शिकस्त दी थी। रामबाबू प्रसाद यावद को कुल 44056 वोट मिले थे। वहीं अब अगर बात निर्दलीय उम्मीदवार की करें तो सुरेश कुमार को 28593 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| प्रमोद कुमार सिन्हा | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 80,979 | विजेता | 36,923 |
| रामबाबू प्रसाद यादव | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 44,056 | उपविजेता | — |
| सुरेश कुमार | निर्दलीय | 28,593 | तीसरा | — |
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2015 के विधानसभा चुनाव में इस रक्सौल सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजय कुमार सिंह को जीत मिली थी। अजय कुमार सिंह ने आरजेडी के कैंडिडेट सुरेश कुमार को 30169 वोटों के कम मार्जिन से हराया था। अजय कुमार सिंह को कुल 64731 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश कुमार को कुल 61562 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय श्याम बिहारी प्रसाद को कुल 21697 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| अजय कुमार सिंह | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 64,731 | विजेता | 3,169 |
| सुरेश कुमार | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 61,562 | उपविजेता | — |
| श्याम बिहारी प्रसाद | निर्दलीय | 21,697 | तीसरा | — |
2010 में रक्सौल में क्या रहे चुनावी नतीजे
2010 में हुए विधानसभा चुनाव में रक्सौल सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराया। अजय कुमार सिंह ने लोजपा के राज नंदन राय को 10117 वोटों से हराया। अजय कुमार सिंह को कुल 48686 वोट मिले थे। राज नंदन राय को कुल 38569 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी का इस चुनाव में काफी खराब प्रदर्शन रहा था। कांग्रेस उम्मीदवार रामबाबू प्रसाद यादव को कुल 9691 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| अजय कुमार सिंह | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 48,686 | विजेता | 10,117 |
| राज नंदन राय | लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) | 38,569 | उपविजेता | — |
| रामबाबू प्रसाद यादव | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 9,691 | तीसरा | — |
