Raxaul Assembly Election Result 2025: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक रक्सौल विधानसभा सीट भी काफी चर्चित है। रक्सौल सीट को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। इस बार बीजेपी ने मौजूद विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने श्याम बिहारी प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है।

पार्टीउम्मीदवारविजेता
बीजेपीप्रमोद कुमार सिन्हा
कांग्रेसश्याम बिहारी प्रसाद

2020 के चुनाव में रक्सौल सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की थी। प्रमोद कुमार सिन्हा को 80979 वोट मिले थे। सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार रामबाबू प्रसाद यादव को 36923 वोट के बड़े मार्जिन से शिकस्त दी थी। रामबाबू प्रसाद यावद को कुल 44056 वोट मिले थे। वहीं अब अगर बात निर्दलीय उम्मीदवार की करें तो सुरेश कुमार को 28593 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
प्रमोद कुमार सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (BJP)80,979विजेता36,923
रामबाबू प्रसाद यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस44,056उपविजेता
सुरेश कुमारनिर्दलीय28,593तीसरा

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2015 के विधानसभा चुनाव में इस रक्सौल सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजय कुमार सिंह को जीत मिली थी। अजय कुमार सिंह ने आरजेडी के कैंडिडेट सुरेश कुमार को 30169 वोटों के कम मार्जिन से हराया था। अजय कुमार सिंह को कुल 64731 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश कुमार को कुल 61562 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय श्याम बिहारी प्रसाद को कुल 21697 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
अजय कुमार सिंहभारतीय जनता पार्टी (BJP)64,731विजेता3,169
सुरेश कुमारराष्ट्रीय जनता दल (RJD)61,562उपविजेता
श्याम बिहारी प्रसादनिर्दलीय21,697तीसरा

2010 में रक्सौल में क्या रहे चुनावी नतीजे

2010 में हुए विधानसभा चुनाव में रक्सौल सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराया। अजय कुमार सिंह ने लोजपा के राज नंदन राय को 10117 वोटों से हराया। अजय कुमार सिंह को कुल 48686 वोट मिले थे। राज नंदन राय को कुल 38569 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी का इस चुनाव में काफी खराब प्रदर्शन रहा था। कांग्रेस उम्मीदवार रामबाबू प्रसाद यादव को कुल 9691 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
अजय कुमार सिंहभारतीय जनता पार्टी (BJP)48,686विजेता10,117
राज नंदन रायलोक जनशक्ति पार्टी (LJP)38,569उपविजेता
रामबाबू प्रसाद यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)9,691तीसरा