जेल में बंद एक कैदी ने अपना ही प्राइवेट पार्ट काट दिया। कैदी ने जेल प्रशासन द्वारा दी गई ब्लेड से यह हमला किया। प्रशासन ने यह ब्लेड उसे दाढ़ी बनाने के लिए दी थी। 42 वर्षीय यह कैदी जेल में अपनी ही बेटी से रेप के आरोप में सजा काट रहा है। घटना कोच्चि के इदुक्की के पीरमाड़े में बनी सब जेल के भीतर की है। कैदी वेंदीपेरियार द्वारा खुद पर हमला करने के बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैदी को तुरंत ही कोट्टयम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जल्द अस्पताल लाने की वजह से उसकी हालत बिगड़ी नहीं। डॉक्टरों ने उसकी हालत अब स्थिर बताई है। साथ ही कैदी के कटे प्राइवेट पार्ट को जोड़ दिया गया है। घटना के बाद प्रशासन ने बताया कि, नियमों के मुताबिक प्रत्येक मंगलवार को रेजर और ब्लेड कैदियों की दाढ़ी बनाने के लिए दी जाती है।
कैदी अपनी ही बेटी से रेप का आरोपी है। जो चार महीने पहले लगा था। इसे जमानत भी मिली थी। लेकिन जमानत के लिए जो शर्ते कोर्ट की तरफ से रखी गईं, उन्हें पूरा करने के लिए कोई आगे नहीं आया। वहीं, रेप के आरोप पर कैदी का कहना है कि वह ऐसा कर ही नहीं सकता।
बता दें कि, बीते माह अक्टूबर में राष्ट्रीय राजधानी के मियांवली इलाके में एक युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पंप से हवा भर दी गई थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। जांच मेंउसकी आंत फटने की पुष्टि हुई थी। बाद में पुलिस ने बताया था कि, उद्योग नगर इलाके की एक जूते की फैक्टरी में सरबजीत काम करता है। उसके साथ ही फैक्ट्री में काम करने के दौरान उनके दोस्त राहुल ने प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप से पेट में हवा भर दी। इसके बाद उसका दोस्त वहां से भाग गया। उसकी हालत बिगड़ती देख फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।